- Hindi News
- National
- Bettiah News In The Same Night The Thieves Broke The Locks Of Four Houses Including The Inspector39s Reader Cleaned The Goods Worth Rs 25 Lakh
एक ही रात में चोरों ने इंस्पेक्टर के रीडर सहित चार घरों के तोड़े ताले, 25 लाख रुपए के सामान पर किया हाथ साफ
शहर से सटे बानुछापर हमजाटोला, सुभाषनगर व शंभूनगर मोहल्ले में चोरों ने एक ही रात में इंस्पेक्टर के रीडर सहित चार घराें का ताला तोड़कर नकद सहित 25 लाख कीमत के सामान पर हाथ साफ कर लिया है। चोरों ने चोरी की घटना को उस समय अंजाम दिया, जब गृहस्वामी घर में नहीं थे व घर में ताला लटक रहा था। घर का ताला टूटने की सूचना पड़ोसी व दोस्तों से गृहस्वामियों को मिली। जब वे आए,तो पाया कि घर का ताला टूटा हुआ था। घर में रखे गए सामान इधर-से-उधर विखरे पड़े थे। अलमीरा तोड़कर चोरों ने नकद, आभूषण के साथ-साथ अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली थी। गृहस्वामियों ने बानुछापर व मुफस्सिल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने अशोक कुमार ने बताया कि सुभाषनगर निवासी शैलेंद्र मिश्र, रीडर धर्मनाथ पांडेय, शंभूनगर मोहल्ले के सुनील पांडेय व हजमा टोला रॉयल कॉलोनी के फैजान के घर में चोरी की घटना के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। चोरोें के गिरोह का पता लगाकर उनको गिरफ्तार किया जाएगा। चोरी के सामान की बरामदगी का प्रयास किया जाएगा।
चंडीगढ़ में रहते हैं घर के सभी सदस्य, दोस्त ने दी घटना की सूचना
चोरों ने हाजमा टोली रॉयल कॉलोनी निवासी फैजान के घर का ताला तोड़कर चोरों ने आभूषण सहित हजारों रुपए मूल्य के सामान की चोरी कर ली है। मामले में फैजान ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। फैजान बताया हैं कि घर के सभी सदस्य चंडीगढ़ में रहते हैं। विगत दिनों उसके दोस्त ने घर में चोरी होने की सूचना दी। सूचना पर जब हुए घर आया तो देखा कि चोरों ने टीवी, बाइक, घड़ी, आभूषण सहित हजारों रुपए मूल्य के सामान की चोरी कर ली है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
जिस मकान में रहते हैं थानेदार उसके पीछे के मकान में चोरी
बगहा| नगर क्षेत्र में चोरों ने एकबार फिर एक बड़े वाकये को अंजाम दिया है। इसबार नगर के वार्ड नंबर 5 स्थित नरैनापुर मुहल्ले में शैलेश कुमार सिंह के घर को चोरों ने निशाना बनाया। घटनास्थल पटखौली थानाक्षेत्र में है। गंभीर बात यह कि पटखौली थानाध्यक्ष धर्मवीर भारती फिलहाल नरैनापुर मुहल्ले में ही किराए के जिस आवास में रहते हैं, चोरों के कहर का ताजा शिकार हुए शैलेश सिंह का मकान उसके ठीक पीछे वाले हिस्से में थोड़ी ही दूरी पर है। चोरी की ताजा घटना के शिकार हुए शैलेश सिंह मूलतः बगहा - 1 प्रखंड के ही मेहुड़ा गांव के निवासी हैं। ये इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं। नरैनापुर मुहल्ले में इन्होंने घर बना रखा है, जहां इनका परिवार रहता है। बच्चे पढाई करते हैं। बीते 9 मार्च को होली के अवसर पर नरैनापुर स्थित अपना घर बंद कर ये सपरिवार अपने गांव मेहुड़ा चले गए थे। होली के बाद 11 मार्च को वापस लौटे तो मेन गेट खोलते ही चोरों की कारस्तानी सामने आई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पटखौली थाना की पुलिस टीम ने घटनास्थल का विस्तृत जायजा लिया। पुलिस की छानबीन में उभरे आरंभिक संकेतों के मुताबिक, घर पर बांस - बल्ले लगाकर चोर ऊपरी मंजिल पर चढ़े हैं। फिर ताला तोड़कर निचली मंजिल ( ग्राउंड फ्लोर ) पर पहुंचे हैं, जिसमें शैलेश सिंह के ज्यादातर सामान रखे हुए थे। कमरे का ताला तोड़ने के बाद आलमीरा का ताला भी चोरों ने तोड़ डाला है। शैलेश सिंह ने बताया कि चोर साढ़े तीन लाख रुपए नकदी समेत लगभग आठ लाख रुपये मूल्य के गहने चुरा ले गए हैं। इसके अलावा एलईडी, साड़ियां व घर के कई अन्य सामान की चोरी कर ली।
14 लाख के सामान की चोरी कर ली
सुभाषनगर में शैलेन्द्र मिश्र के घर का ताला तोड़कर नगद व जेवरात की चोरी
शंभूनगर मोहल्ला निवासी सुनील पांडेय ने बताया है कि होली का पर्व मनाने के लिए वे पूरे परिवार के साथ अपने पैतृक गांव चले गए थे। घर में ताला लगा हुआ था। जब होली पर्व मनाकर वे घर लौटे,तो पाया कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है। ताला टूटा देखा जब अंदर गए,तो देखा कि घर में रखा सामान इधर-से-उधर विखरा हुआ है। अलमीरा को तोड़कर चोरों ने उसमें रखे गए 77 हजार नकद 28 थान सोना का गहना, चांदी का 78 पीस सिक्का, एटीएम कार्ड, एलआईसी का बॉड सहित कई अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली गई थी। इतना ही नहीं बच्चों को पढ़ाने के लिए सपरिवार नीचे के रुम में रह रहे गुड्डू सिंह के रुम का ताला तोड़कर चोरों ने 15 हजार नगद 12 थान सोने का आभूषण की चोरी कर ली गई है।
होली पर खाली घरों को चोरों ने बनाया निशाना
चोरी की घटना की जांच करते पुलिस पदाधिकारी।
होली पर पूरे परिवार के साथ पैतृक गांव गए थे सुनील