पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bettiah News In The Triple Murder Case The Deceased39s Brother Made Serious Allegations Against The Police Also Sent A Letter To The Cm And Pmo

तिहरे हत्याकांड में मृतका के भाई ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, सीएम और पीएमओ को भी भेजा पत्र

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिकारपुर के कौलाची गांव में दहेज के लिए किए गए तिहरे हत्याकांड में मृतका के भाई कृष्णा वेदर्दी ने शिकारपुर पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाए हंै। आवेदक ने बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम में एक परिवाद भी दायर किया है। साथ ही सीएम व पीएम को भी पत्र भेज इसकी जानकारी दी है। इधर, शिकारपुर पुलिस का कहना है कि वह आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

पुलिस पर लगाए गए आरोप निराधार हैं


पुलिस पर लगाया गया आरोप गलत व निराधार है। इस मामले का एक मुख्य आरोपी जेल में है। अन्य आरोपी फरार हो गए है। जिनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। हत्याकांड में शामिल सभी आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। -केके गुप्ता, थानाध्यक्ष, शिकारपुर।

एक आरोपी ने कोर्ट में किया था सरेंडर


20 फरवरी को कौलाची गांव में धनीलाल यादव की प|ी ललिता देवी व उसके दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी गई। कौलाची गांव वालों ने कहा कि ललिता ने खुद से आग लगाकर आत्महत्या कर ली है। जबकि मायके वालों ने दहेज में मोटरसाइकिल के लिए ससुराल वालों पर जलाकर मारने का आरोप लगाया। एक आरोपी ने सरेंडर भी किया था।

20 फरवरी को कर दी थी हत्या

बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत दायर परिवाद में कृष्णा वेदर्दी ने कहा है कि उसकी बहन की शादी कौलाची गांव निवासी धनीलाल यादव के साथ हुई थी। 20 फरवरी को सूचना पाकर जब वह अपने बहन के घर पहुंचा तो उसकी तथा उसके दो बच्चों की हत्या कर उसके ससुराल वाले लाश जला रहे थे। आवेदक को देखते ही सभी फरार हो गए। 11 बजे आवेदक ने शिकारपुर पुलिस को फोन किया। लेकिन पुलिस तीन बजे घटना स्थल पर पहुंची। आवेदक ने कहा है कि एफआईआर के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के बजाय पैसा लेकर मामला सुलह करने को कह रही है।

ललिता।
खबरें और भी हैं...