- Hindi News
- National
- Bagha News Indian Jan Aushadhi Shop Opened In Sub Divisional Hospital Premises
अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में खुली भारतीय जन औषधि दुकान
मरीजों को बाजार से कम कीमत पर जीवन रक्षक दवा उपलब्ध कराने के उदेश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल परिसर मे भारतीय जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया गया। चिकित्सक डा. एसपी अग्रवाल, डा. धनंजय कुमार, डा. केबीएन सिंह द्वारा फीता काटकर उक्त दुकान का उद्घाटन किया गया। यह केंद्र बेतिया के सरिता देवी के नाम पर है। चिकित्सक डा.अग्रवाल ने बताया की इसके जरिये अस्पताल में आये मरीजों को बाजार से मिलने वाली दवा के मुकाबले 10 गुणी कम कीमत पर सभी प्रकार की दवाईंयां मिलेगी। यह केंद्र मरीजों की सेवा मे 24 घंटे खुला रहेगा। उन्होंने बताया की दुकान खुलने से एक तो मरीजों को कम कीमत पर दवा मिलेगा अाैर यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। प्रतिष्ठान के खुलने से मरीजों के समय और पैसा दोनों की बचत होगी। मौके पर डा.डीएन तिवारी, मोहम्मद अब्दुल्लाह, पप्पु तिवारी, रविभूषण मणि तिवारी, राहुल सिंह, सतीश वर्मा आदि उपस्थित रहे।
अनुमंडलीय अस्पताल मे जन औषधि केंद्र के उद्घाटन पर मौजूद डॉक्टर।