पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bettiah News Inmates Being Kept In 72 Hours Under Observation 3 Special And 1 Isolation Ward Ready In Mandal Kara

72 घंटे अंडर ऑब्जर्वेशन में रखे जा रहे बंदी, मंडल कारा में 3 स्पेशल और 1 आइसोलेशन वार्ड तैयार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

काेरोना वायरस के संभावित खतरे के प्रति एहतियात बरतते हुए मंडल कारा प्रशासन ने प्रति दिन आने वाले नए कैदियाें के लिए 3 अलग वार्ड तैयार किया है। इस वार्ड में 72 घंटे अंडर अॉब्जरवेशन रहने के बाद ही नए कैदी को कैदियों के लिए निर्धारित वार्ड में भेजा जा रहा है। इस दौरान जेल प्रशासन की ओर से कैदियों के स्वास्थ पर पूरी चौकसी से नजर रखी जा रही है। इसके अलावे जेल परिसर के अंदर जेल प्रशासन ने एक आइसोलेशन वार्ड तैयार कर लिया है ताकि सर्दी जुकाम व बुखार से ग्रसित कैदियों को अविलंब रुप से उसमें शिफ्ट किया जा सके। इन आइसोलेशन वार्ड में 50 कैदियों को रखा जा सकता है। सामान्य दिनों की तुलना में इन दिनों जेल में विजिट करने वाले चिकित्सकों को पूरी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। प्रतिदिन कैदियों के स्वास्थ की मॉनिटरिंग की जा रही है। बता दें कि इन दिनों मंडल कारा में रोगियों की संख्या एक हजार से अधिक है इसलिए काेरोना वायरस से संक्रमण के खतरे से बचने के लिए जेल प्रशासन ने एेसा कदम उठाया है।

जेल गेट के पास पानी व साबुन उपलब्ध

काराधीक्षक रामाधार सिंह व जेलर सुनील गुप्ता ने बताया कि मुलाकातियों को भी पहले साबुन से अच्छी तरह से हाथ धोने के बाद ही कैदियों से मिलने की अनुमति दी जा रही है। इसके लिए जेल प्रशासन की ओर से वहां पर सुरक्षा प्रहरी तैनात कर दिए गए हैं। जेल प्रशासन की ओर से जेल गेट के पास लगे नलके के नीचे बाल्टी में पानी व साबुन उपलब्ध करा दिया गया है। मुलाकातियों से मिलने वाले कैदियों को भी वहीं पर हाथ साफ करने के बाद ही पुन: उनके वार्ड में भेजा जा रहा है। जेल परिसर व उसके बाहर अपनी ड्युटी पर तैनात जेल कर्मियों व सुरक्षा गार्ड को भी बार बार सेनेटाइजर से अपने हाथ को धोने व मास्क लगाने का निर्देश जारी किया गया है।

लोगों ने मीट-मछली बिक्री पर लगाया प्रतिबंध मछलीहट्‌टा की सफाई कर किया छिड़काव

चनपटिया | चनपटिया में कोरोना वायरस को लेकर चनपटिया के मछलीहट्टा में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर स्थानीय लोगों ने सामूहिक निर्णय से 31 मार्च तक रोक लगा दी। स्थानीय लोगों ने कहा कि मीट से कोरोना वायरस न फैले, इसे सुनिश्चित करने के लिए खुले में मीट और मछली की बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया गया है। सड़क के किनारे खुले में बिकने वाले मोमोज, चाऊमीन, चाट, कटे फल और ऐसे कई खाने-पीने के सामान से दूर रहने की सलाह दी। स्थानीय लोग एवं भाजपा नेता राजकिशोर प्रसाद के सहयोग से पूरे मछलीहट्टा में यत्र-तत्र फैली गंदगियों को साफ-सुथरा कर दवा का छिड़काव भी किया गया।

कोरोना से बचाव के लिए जनप्रतिनिधियाें के साथ अधिकारियाें ने की बैठक, लिए गए कई निर्णय

शनिचरी | योगापट्टी थाना परिसर में कोरोना वायरस को लेकर शनिवार की देर शाम जनप्रतिनिधि के साथ बैठक की गई। बैठक के दौरान थानाध्यक्ष सुजीत दास ने बताया कि संक्रमित बिमारी कोरोना वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है, इसे सतर्कता व आस पास में साफ सफाई और बाहर से आने वाले लोगों की मेडिकल जांच कराने से रोक थाम की जाती है। अंचलाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस से लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। कोरोना वायरस को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क है वही स्थानीय प्रशासन ने लोगो को कोरोना वायरस के संबंध में जारी दिशा-निर्देश के प्लान कर रही है।

इन लक्षणाें को परखें, रहेंगे स्वस्थ

सामान्य लक्षण

ऐसे बच सकते हैं कोरोना वायरस के संक्रमण से

संक्रमित व्यक्ति के कफ या छींक के संपर्क और संक्रमित वस्तुओं को छूने से।

नए बंदियों पर रखी जा रही विशेष नजर

काेरोना वायरस के संभावित खतरे के प्रति एहतियात बरतने को लेकर मंडल कारा प्रशासन सतर्क

ऐसे होता है संक्रमण

बंद किए गए रैन बसेरा पार्क में भी जाने पर रोक

सिटी रिपोर्टर |बेतिया

काेरोना वायरस के संक्रमण के खतरा को देखते हुये नगर परिषद सतर्क है। इसको लेकर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विजय उपाध्याय ने शनिवार को कर्मियों के साथ एक बैठक भी किया। बैठक में सिटी प्रबंधक राजीव रंजन, सिटी मिशन प्रबंधक मणिशंकर, राज रंजन समेत अनेक कर्मी मौजूद रहे। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि काेरोना वायरस के संक्रमण को लेकर पूरी तरह एहतियात बरती जा रही है। इस क्रम में नगर के बस स्टैंड परिसर स्थित रैन बसेरा तथा स्टेशन चौक स्थित रैनबसेरा को बंद कर दिया गया है। साथ ही नगर के राज देवड़ी परिसर स्थित चिल्ड्रन पार्क को भी बंद कर दिया गया है। रमना मैदान स्थित स्टेडियम को भी तत्काल बंद कर दिया गया है। ताकि यहां पब्लिक गतिविधि नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार से इस दिशा में अन्य निर्देश जैसे ही प्राप्त होगा, उसका अनुपालन किया जाएगा।

जेल में मुलाकातियों के भी धुलवाए जा रहे हाथ

खांसी या छींकते समय नाक और मुंह टिशू पेपर या रूमाल से ढंके। जहां-तहां न थूकें।

कोई भी संक्रामक
लक्षण दिखने पर तुंरंत डॉक्टर
से मिलें।

हाथ मिलाने की औपरिकता से बचें

आंख, नाक और चेहरे को बार-बार न छुएं

सर्दी-जुकाम या फ्लू के लक्षण वाले व्यक्ति के अधिक निकट न रहें।

बाहर से घर लौटते ही साबुन पानी से हाथ धोएं। सेनिटाइजर लगाएं। कुछ भी खाने से पहले अच्छी तरह हाथ धोएं।

बुखार

दो दिन बाद सात दिनों तक सूखी खांसी होना

सांस की तकलीफ महसूस होना

पाचन संबंधी समस्याएं शुरू होना

डायरिया और पूरे शरीर में दर्द होना

गंभीर लक्षण

{100 डिग्री फारेनहाइट या इससे अधिक तेज बुखार

{निमोनिया और किडनी फेल हो जाना

जेल गेट के सामने रखा गया पानी व साबुन।

बस स्टैंड और स्टेशन चौक का बंद पड़ा रैन बसेरा।
खबरें और भी हैं...