- Hindi News
- National
- Majhaulia News Kisan Sammelan Organized On Behalf Of All India Kisan Mahasabha
अखिल भारतीय किसान महासभा की ओर से किसान सम्मेलन का अायाेजन
मिल द्वारा गन्ना किसानों का करोड़ों रुपए बकाया रखा गया है : वीरेंद्र
मझौलिया पंचायत भवन में गुरुवार काे अखिल भारतीय किसान महासभा की अाेर से किसान सम्मेलन का अायाेजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता फुलदेव कुशवाहा ने की।
इस दाैरान 21 मार्च को मझौलिया चीनी मिल के गेट पर किसान महासभा के द्वारा धरना देने की बात कही गई।
भाकपा माले केन्द्रीय कमेटी सदस्य विरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि मझौलिया चीनी मिल के
मनमानी के कारण किसानों के गन्ना का भुगतान नहीं किया
जा रहा है। किसान आए दिन गन्ना के भुगतान के लिए चीनी मिल का चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चीनी
मिल द्वारा गन्ना किसानों के करोड़ों रुपए बकाया रखा गया है।
केंद्र और राज्य सरकार चीनी मिल मालिकों के कठपुतली बनी हुई है। मौके पर
किसान नेता सुनील कुमार
यादव, रीखी साह, जवाहर प्रसाद, धर्म कुशवाहा, सतनाम साह, हरिशंकर दूबे, अमित कुमार,
भरत ठाकुर, महादेव राम, अनारूल हक आदि लोगों ने संबोधित किया।
किसान महासभा सम्मेलन में उपस्थित नेता।