पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिना श्रद्धांजलि दिए लौटे लोजपा के जिलाध्यक्ष

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एनडीए के घटक दल लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष शुक्रवार को वाल्मीकिनगर के दिवंगत सांसद बैद्यनाथ प्रसाद महतो के घर से बिना श्रद्धांजलि दिए लौट गए। इसके लिए उन्होंने स्थानीय प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया है। लोजपा जिलाध्यक्ष मनजीत कुमार वर्मा ने
प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि वे सांसद पुत्र के निमंत्रण पर उनके घर बहोरनपुर पार्टी के वरीय नेता विश्वनाथ कुशवाहा व कार्यकर्ताओं के साथ श्राद्धकर्म में पहुंचे थे। लेकिन श्रद्धांजलि स्थल पर जाने से उन्हें रोक दिया गया। कारण पूछने पर वहां उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए केवल भाजपा व जदयू के नेताओं को ही अंदर जाने की इजाजत है। आप लोग चाहे तो वरीय अधिकारियों से बात कर सकते हैं। इसके बाद वे जिलाधिकारी व एसपी से भी मिले तथा आग्रह किया। लेकिन उनके आग्रह का भी उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। जिसके बाद वे लोग बिना श्रद्धांजलि अर्पित किए ही लौट गए। जिलाध्यक्ष वर्मा ने कहा कि लोजपा एनडीए का बिहार में प्रमुख घटक दल है। लेकिन स्थानीय प्रशासन की उसके प्रति उपेक्षित नीति है, जो सही नहीं है। उन्होंने इस संबंध में लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री को भी शिकायत पत्र भेजने की बात कही है।

खबरें और भी हैं...