पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सेविका व सहायिकाएं 20 मार्च को देंगी महाधरना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वाधान में 20 मार्च को सभी सेविका व सहायिकाएं बिहार विधान मंडल पटना के समक्ष विशाल महाधरना करेंगी। 15 सूत्री मांगों के समर्थन में इस कार्यक्रम के निमित संघ के अधिकारियों ने यह अपील की। संघ की जिला उपाध्यक्ष स्नेहलता कुमारी, नरकटियागंज प्रखंड अध्यक्ष पम्मी, संरक्षक प्रभा सिन्हा, सचिव अपर्णा राय व कोषाध्यक्ष आभा कुमारी पाठक ने इसकी जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रखंड, जिला व प्रदेश तक की सभी सेविका व सहायिकाएं भाग लेंगी। राज्य भर में दो लाख सेविका-सहायिकाएं हैं। सभी सेविका व सहायिकाओं से अपील करते हुए कहा कि 20 मार्च को उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

खबरें और भी हैं...