13 से होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए बैठक
मझौलिया में यूथ क्रिकेट क्लब मझौलिया के सौजन्य से 13 मार्च से आयोजित होने वाले टी 10 क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारी के लिए एक बैठक किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 13 मार्च से आयोजित होने वाले इस मैच में 16 टीम भाग लेगी। संयोजक राजन कुमार अपने टीम के सदस्यों के साथ बैठक का मैच की तैयारी के लिए गाइडलाइन जारी किया। उन्होंने बताया कि विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्रखंड में आयोजित होने वाला क्रिकेट मैच एक मिसाल कायम करेगा। मैच के मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि के नाम के बारे में सदस्यों से विचार विमर्श किया जा रहा है। मौके पर मैच के व्यवस्थापक प्रदीप कुमार सिंह, निपुण पांडेय, बिल्लू कुमार, सल्लू कुमार आदि उपस्थित थे।