- Hindi News
- National
- Narkatiaganj News Modern Dental Chair Provided In Sub Divisional Hospital
अनुमंडलीय अस्पताल में उपलब्ध कराई गई आधुनिक डेंटल चेयर
स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल प्रशासन को एक आधुनिक डेंटल चेयर मुहैया कराई गई है। मरीजों की लंबे समय से आ रही मांग एवं अस्पताल प्रबंधन की डिंमाड पर शनिवार को अनुमंडलीय अस्पताल में नई आधुनिक डेंटल चेयर लगाई गई। इस संबंध में अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शिव कुमार ने बताया कि नए डेंटल चेयर लगने से अब मरीजों को अनुमंडलीय अस्पताल में बेहतर सुविधायुक्त इलाज मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि लंबे समय से अस्पताल में डेंटल चेयर की मांग भी थी। उधर, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अनवारुल हक ने भी बताया कि डेंटल चेयर की जरूरत थी। अब नए चेयर में आधुनिक सुविधा होने के कारण मरीजों को बेहतर लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि अनुमंडलीय अस्पताल में आने वाले दंत रोगियों को बाहर एवं अधिक खर्च में इलाज कराने से मुक्ति मिलेगी। वहीं दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. लालबाबू ने बताया कि मशीन सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस है। मरीजों को बेहतर इलाज करने में सहुलित मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन आेपीडी के समय आने वाले मरीजाें को दंत संबंधित जांच की जाएगी। डेंटल चेयर में दांतांे की साफ-सफाई, एयर प्रेशर आदि विद्युत आपूर्ति से संचालित होगा। जिससे मरीजों का इलाज किया जाएगा। नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल में लगभग 6 माह से रखा अल्ट्रासाउंड मशीन अब तक संचालित नहीं किया जा सका। अनुमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग ने अगस्त 2019 में एक अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध कराया था। लेकिन, अस्पताल में आने वाले मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं दी जाती है।