- Hindi News
- National
- Bagha News Moral Jagran Manch Gave Message To Stay Clean By Distributing Soap And Detol
नैतिक जागरण मंच ने साबुन व डिटॉल बांटकर स्वच्छ रहने का दिया संदेश
कोरोना वायरस से बचाव को लेकर नैतिक जागरण मंच वेलफेयर ट्रस्ट ने पटखौली स्थित दलित बस्ती में बासफोर जाति के लोगों के बीच साबुन व डिटॉल लिक्विड बांटकर स्वच्छ रहने का संदेश दिया। साथ ही मंच द्वारा बताया गया कि स्वच्छता अपनाकर तथा पौष्टिक भोजन कर अपने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने से हम रोगों के संक्रमण से बच सकते हैं।
इसलिए बच्चों को एवं स्वयं स्नान करते समय डिटॉल की तीन चार बूंद बाल्टी के पानी में डालकर स्नान करना होगा। छोटे-छोटे बच्चों के साथ सैकड़ों की संख्या मे पहुंचे बासफोर जाति के महिला व पुरुषों को कोरोना से बचाव को लेकर दवा पिलाते हुए दो दिनों की अतिरिक्त दवा भी दी गई। लोगों के बीच दवा पिलाने व दवा वितरण में मंच के सचिव निप्पू कुमार पाठक, मीडिया प्रभारी रघुवंश मणि पाठक, मिथिलेश कुमार पांडे, राजेश कुमार गुप्ता, अमन कुमार दास, आयुष्मान अर्क, विनय कुमार गुप्ता, मुकुरध्वज तत्पर रहे। सचिव निप्पू कुमार पाठक ने बताया कि 13 मार्च को काेराेना से बचाव के लिए होमियोपैथिक दवा प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सनफ्लावर चिल्ड्रेंस एकेडमी में दिया जाएगा।
साबुन व डिटॉल का वितरण करते नैतिक जागरण मंच के लोग।