पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bairiya News Mp Dr Sanjay Jaiswal Laid The Foundation Stone Of Panchayat Sarkar Bhavan

सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने किया पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बैरिया प्रखंड की मियांपुर दुबौलिया पंचायत में पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास पश्चिम चंपारण सांसद सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने शनिवार को किया। शिलान्यास के पूर्व स्थानीय मुखिया रीता देवी एवं सरपंच आरती देवी द्वारा पूरे विधि विधान के साथ मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन किया गया। लगभग एक करोड़ 33 लाख की लागत से इस भवन का हाईटेक निर्माण होना है। इस भवन की कार्य एजेंसी पंचायत ही होगी। इसके लिए सरकार द्वारा प्रथम किस्त के रूप में छह लाख रुपए का प्रथम किस्त भी पंचायत को भेज दी गई है। डॉक्टर संजय जायसवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार पंचायत को सुदृढ़ बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और अब पंचायत सरकार भवन बन जाने के बाद पंचायत के लोगों को प्रखंड में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास करते सांसद डॉ. संजय जायसवाल।
खबरें और भी हैं...