पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Narkatiaganj News Mud Water Is Flowing On The Road In Ward 3 Mud On The Road In Front Of The Councilor39s House

वार्ड-3 में सड़क पर बह रहा है नाला का पानी पार्षद के घर के सामने ही सड़क पर कीचड़

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के वार्ड संख्या-3 में सड़क पर नाला का पानी बह रहा है। वार्ड संख्या 8 के पार्षद सर्वेश वर्मा के घर सामने सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई है। सड़क में पीसीसी एवं नाला निर्माण के लिए नगर परिषद को मुहल्लेवासियों व वार्ड पार्षद ने कई बार आवेदन दिया है। बावजूद इसके कोई पहल नहीं की गई है। इस संबंध वार्ड संख्या-3 निवासी सह वार्ड-8 के पार्षद सर्वेश वर्मा ने बताया कि सुमन विहार स्थित मुख्य मार्ग में राजदेव पडित के घर से विनोद पेंटर के घर तक एवं विकास कुमार के घर से राय जी के घर तक जाने के लिए कच्ची सड़क है। इस मार्ग में मुख्य नाला धवस्त होने के कारण नाला का पानी कच्ची सड़क पर बहना शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि मार्ग में पीसीसी सड़क एवं नाला निर्माण के लिए कई बार नगर परिषद प्रशासन को दिया गया है लेकिन नप प्रशासन द्वारा सड़क निर्माण की दिशा में कोई पहल नहीं किया है। सड़क पर नाला का पानी बहने से मुहल्लेवासियों को आने-जाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ी है। वहीं मुहल्लेवासियों ने बताया कि होली पर्व पर नाला की साफ-सफाई नहीं होने से पानी सड़क पर बहने लगा है। उन्होंने बताया कि सड़क कीचड़ में तब्दील होने से उनलोगों को घर से निकलना दुभर हो गया है।

पीसीसी सड़क निर्माण की मांग की

सुमन विहार निवासी सह वार्ड संख्या-3 के वार्ड पार्षद अनिल कुमार ने बताया कि एक माह पहले उक्त मार्ग में पीसीसी सड़क एवं नाला निर्माण के लिए नगर परिषद को आवेदन दिया है। अधिकारी द्वारा कहा गया है कि विभाग से स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। साथ ही वार्ड पार्षद ने बताया कि सड़क से जल निकासी के लिए सफाई कर्मियों को लगाया गया है। वहीं अनिल कुमार ने बताया कि वार्ड में नप द्वारा न तो कीटनाशक दवा का छिड़काव किया जाता है और न ही फॉगिंग कराई जा रही है।

बीडीअाे काे अावेदन दे जलजमाव से निजात दिलाने की मांग की

नौतन | प्रखंड क्षेत्र के पश्चिम पंचायत स्थित खाप टोला ब्रह्म स्थान के समीप वर्षों से नाला ध्वस्त होने से ब्रह्म स्थान के समीप रोड पर जल जमा की समस्या काे लेकर ग्रामीणााें में अाक्राेशा है। ग्रामीणाें गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह काे अावेदन देकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। ग्रामीणाें ने कहा कि समस्या का निजाज नहीं हाेता है,ताे बाध्य होकर आंदोलन करेंगे। यह 3 गांव की रास्ता जोड़ने वाला है। इसमें लगभग 5000 की आबादी है। जिसमें बच्चों को विद्यालय आने जाने में काफी कठिनाइयां कि सामना करना पड़ रहा है ।इसके लिए कई बार जनप्रतिनिधियों को कहा गया, लेकिन कोई जनप्रतिनिधि सुनने को तैयार नहीं है। बीडीअो शैलेंद्र कुमार सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आप लोग घबराइए मत ऑन द स्पॉट इसका निदान किया जाएगा ।उन्होंने ग्रामीणों का समक्ष कनीय अभियंता विनोद हाजरा व पंचायत सचिव नगीना पासवान को फोन लगाकर 1 दिन में एस्टीमेट तैयार कर 1 हफ्ते के अंदर काम को निपटारा करने का आदेश दिया।

जल्द ही टेंडर होने के बाद सड़क व नाला का हाेगा निर्माण

वार्ड संख्या 3 में पीसीसी सड़क एवं नाला निर्माण का कार्य निविदा प्रक्रिया में है। जल्द ही टेंडर होने के बाद सड़क व नाला का निर्माण कराई जाएगी।
विनय रंजन, नगर प्रबंधक, नगर परिषद, नरकटियागंज

वार्ड पार्षद के घर के समीप कीचड़ में तब्दील हुई सड़क।
खबरें और भी हैं...