- Hindi News
- National
- Bettiah News Narkatiaganj Phc39s Doctor39s Difficulties In Giving Wrong Injury Report Report Will Be Investigated
गलत इंज्युरी रिपोर्ट देने में नरकटियागंज पीएचसी के डाॅक्टर की बढ़ी मुश्किलें, रिपोर्ट की होगी जांच
गलत इंज्युरी रिपोर्ट देने के मामले में नरकटियागंज पीएचसी के चिकित्सक की मुश्किलें बढ़ गई है। शिकारपुर थाना कांड संख्या-249/019 के मामले में दी गई जख्म रिपोर्ट की जांच मेडिकल टीम गठित कर कराई जायेगी। जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी हरिनारायण पासवान ने परिवाद की सुनवाई समाप्त करते हुए सीएस को निर्देश दिया है। सीएस ने नरकटियागंज पीएचसी के चिकित्सा प्रभारी को सख्त निर्देश दिया है। पुन: समीक्षा कर संशोधित जख्म रिपोर्ट तैयार करें।
परिवाद दायर होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हुआ सक्रिय
शिकारपुर थाना के पचमवा गांव निवासी जमील अंसारी ने शिकारपुर थाना कांड संख्या-249/019 के मामले में गलत इंज्युरी रिपोर्ट देने को लेकर जिला लोक शिकायत निवारण में परिवाद दायर किया था। परिवाद की लगातार सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान लोक प्राधिकार की जगह हर बार उनके प्रतिनिधि उपस्थित दर्ज कराते थे, लेकिन उनके द्वारा इस संबंध में कोई जांच प्रतिवेदन नहीं समर्पित किया गया। जिसके कारण अधिम समय सीमा भी बीत गई। सुनवाई को समाप्त करते हुए जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी हरिनारायण पासवान ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया। निर्देश में मेडिकल टीम गठित कर इंज्युरी रिपोर्ट क जांच कर आवश्यक कार्रवाई की बात कही गई। साथ ही की गई कार्रवाई की सूचना लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को देने की बात भी कही गई है।