पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bettiah News Nepal Engaged In Constructing A Secret Suspension Bridge From The Disputed Susta To Nepal At Gandak Ssb Sent Report To Dm

विवादित सुस्ता से नेपाल तक गंडक में गुपचुप झूला पुल बनाने में जुटा नेपाल, एसएसबी ने डीएम को भेजी रिपोर्ट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुस्ता विवाद

सरकार की शिथिलता की वजह से नेपाल का हौसला बढ़ रहा है। नेपाल पश्चिम चंपारण जिले के विवादित सुस्ता को दिन पर दिन हथियाता चला जा रहा है। पूर्व की वारदातों को छोड़ दे तो हालिया के दिनों में सुस्ता में बहुत सारे ऐसे कार्य कराए गए है जो यह इंगित कर रहा है कि सरकार की शिथिलता ऐसी ही बरकरार रही तो एक दिन सुस्ता पूर्ण रुप से नेपाल के कब्जे में होगा। हालिया के दिनों में कराए गए निर्माण की जानकारी वहां तैनात एसएसबी के कमांडेंट ने डीएम को दी है और उनके मंतव्य की मांग की है। डीएम ने एसएसबी की रिपोर्ट पर वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी है। एसएसबी ने जो रिपोर्ट डीएम को भेजी है उसके अनुसार विवादित सुस्ता में पक्के घरों का निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही सकरदीनी (नरसाही) घाट पर झूला (पुल) के लिये गड्ढे की खुदाई भी तेज गति से की जा रही है।

पुल बनाने के लिए हो रही गड्‌ढे की खुदाई

बगहा स्थित एसएसबी 21वीं बटालियन के कमांडेंट राजेन्द्र भारद्वाज ने डीएम कुन्दन कुमार को पत्र भेजकर जानकारी दी कि विवादित क्षेत्र सुस्ता में नेपाल सरकार द्वारा सुस्ता निवासियों के लिए पक्के घरों का निर्माण शुरू कर दिया गया। सकरदीनी घाट पर झूला के निर्माण के लिए गड्ढे की खुदाई की जा रही है। काम तेजी से चल रहा है।

विवादित सुस्ता का मामला अंतरराष्ट्रीय मामला है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। जो निर्देश प्राप्त होगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
कुंदन कुमार, डीएम पश्चिम चंपारण।

शिथिल है केंद्र सरकार

नेपाल की ओर से लगातार अतिक्रमण केंद्र सरकार की शिथिलता का परिचायक है। स्थानीय स्तर पर भी सीमा विवाद को लेकर 2006, 07 व 2008 में कई समझौते हुए। लेकिन, निष्कर्ष नहीं निकला।

देश में और अंदर घुसने की साजिश

सुस्ता के तीनों ओर से सड़क का निर्माण भी करा लिया गया। ताकि भारत में और अंदर तक घुसा जा सके। आज भी सुस्ता में बसने वाले 95% लोग भारतीय है। लेकिन, यहां पर नेपाल का कब्जा है।

एक साल के अंदर सुस्ता में हुए कार्य

करीब एक साल पूर्व सुस्ता के लोगों की ओर से रोहुआ नाला पर पुल बनाने के लिए पाइप गिरा दी गई। रातोंरात पुल तैयार कर दिया गया। गंडक नदी के तट तक एक पीसीसी सड़क बनवाई गई।

छह माह पूर्व सुस्ता से गंडक तट तक करा चुका है पीसीसी सड़क का निर्माण

मैत्री का नाजायज फायदा

विवादित सुस्ता के तीन ओर से बनाई जा रही सड़क।

रोहुआ नाला पर एक साल पहले पुल बनाने के लिए गिराई गई पाइप।
खबरें और भी हैं...