पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अब संत माइकल एकेडमी में आईआईटी व नीट की तैयारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अब शहर के संत माइकेल एकेडमी में 11 वीं व 12 वीं के छात्रों को आईआईटी इंजीनियरिंग व नीट(मेडिकल) की परीक्षाओं की तैयारी कराई जायेगी। इसकाे लेकर स्कूल प्रशासन ने भारत के कोचिंग चेन कैरियर लाउंसर से कोलाब्रेशन किया है। इसके साथ ही संत माइकेल बिहार में पहला ऐसा संस्थान बन गया है, जो बच्चों को आईआईटी व मेडिकल की तैयारी करायेगा। प्रथम बैच की पढ़ाई 16 अप्रैल से शुरु हो जायेगी। निदेशक प्रतीक एडवीन शर्मा ने बताया कि जिले के छात्रों को कोटा जैसी पढ़ाई की ऑन लाइन व ऑफ लाइन सुविधा अब बेतिया में मिलेगी। आइआइटी व नीट की परीक्षा की तैयारी छात्र कोटा की अपेक्षा बहुत कम पैसा कर सकते हैं। इतना ही नहीं बेहतर स्टडी मेटेरियल भी कैरियर लाउंसर छात्रों को उपलब्ध करायेगा। उन्होंने कहा कि अपनी कैयरियर बनाने के लिए प्रति वर्ष 2 लाख से ज्यादा छात्र कोटा की ओर रुख कर रहे हैं। आइआइटी व मेडिकल की परीक्षाओं की तैयारी को लेकर मोटी रकम खर्च करते हैं। लेकिन सफलता की दर देखा जाय,तो मात्र 22.5फीसदी छात्र ही सफल हो पाते हैं।

संबोधित करते संत माइकल एकेडमी के निर्देशक एम ए शर्मा।
खबरें और भी हैं...