पशु सखियों का एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम आयोजित
बगहा दो प्रखंड के चिउटाहां में सेवा केन्द्र बेतिया डायोसियन सोशल सोसाइटी के तत्वावधान में सी आर एस ने संचालित ग्रोविंग होप ग्लोबली के सौजन्य से एक दिवसीय पशुसखियों के भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया। भ्रमण में प्रखंड नौतन व बैरिया के कुल चौबीस पशुसखियों ने भाग लिया। परियोजना प्रबंधक र|ेश ओस्ता ने बताया की इस प्रखंड के आदिवासी बहुल इलाके के पशुपालकों ने उन्नत बकरी पालन कर अपने जीविका का समबर्धन किया है। यहां के पशुपालकों को, आई पशुसखि देखे समझे और उसका अनुपालन अपने - अपने यहां कर अपना भी आर्थिक स्थिति मजबूत करे। परियोजना का मुख्य उद्देश्य उन्नत नश्ल का बकरी उपलब्ध कराना, उसका समय - समय पर टीकाकरण, बंध्याकरण, कीडी की दवा उपलब्ध कराना है। पशुसखियों द्वारा अपने क्षेत्राधिन बकरियों का देख- रेख एवं उसको बाजार तक पहूंचाने में मदद की जाती है। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो। परियोजना का मुख्य उद्देश्य बकरी पालन को बढ़ावा देना है। भ्रमण पर आई पशुसखि दीदी सरोज देवी, जैरून नेशा, सुशिला देवी, बिगन देवी, जौरा नेशा आदि ने यहां के पशुपालकों एवं पशुसखियों से बात कर पशुपालन सहीत बाजारीकरण के गुण सिखे और उसको अपने प्रखंड में भी लागू कर पशुपालकों की आर्थिक स्थिति सुधारने की बात कही। मौके पर आजीविका एवं बाल सुरक्षा परियोजना, बगहा दो प्रबंधक आदित्य कुमार आिद थे।