एक शाम शहीद के नाम के आयाेजन पर लग सकती है रोक
रामनगर संस्कृत उच्च विद्यालय के परिसर में शहादत दिवस के मौके पर एक शाम शहीद भगत सिंह के नाम कार्यक्रम का आयोजन करोना वायरस को लेकर अधर में लटक सकता है। हालांकि, इस कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई। भगत सिंह स्मारक समिति के अध्यक्ष शेख औरंगजेब के सौजन्य से 23 मार्च शहादत दिवस पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय भावनाओं से ओतप्रोत भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाएगा। जिसके देश के कोने-कोने से कवि कवित्री को कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए एडवांस रूपये जमा कर दिया गया। करोना वायरस को लेकर सरकार के तरफ से कई व्यवधान नहीं हुई तो कार्यक्रम अपने नियत समय पर होगी। सोमवार को वरीय अधिकारियों से सम्पर्क स्थापित कर कार्यक्रम की घोषणा कर दी जाएगी।