दो बाइकों की टक्कर में एक गंभीर रूप से घायल
बगहा बाजार में सिनेमा चौक के पास दो बाइकों के बीच आमने सामने हुई जबरदस्त टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान स्थानीय नगर के ही अहिरानी टोला मुहल्ला निवासी 20 वर्षीय हिमांशु कुमार के रूप में हुई। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार युवक उसकी हालत नाजुक देखकर मौके से फरार हो गया है। घायल युवक को स्थानीय लोगों व परिजनों ने अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर उसे गोरखपुर भेज दिया गया। घटना मंगलवार की बतायी गई है। अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डा. एसपी अग्रवाल ने बताया कि युवक के पैर में गंभीर जख्म है।