पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रकृति का मार्ग अपनाने वाला व्यक्ति हमेशा सुखी होता है : एके नंद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मनुष्य अगर अपने जीवन में महात्मा बुद्ध के पंचशील सिद्धांत को आत्मसात कर ले तो फिर उसका जीवन खुशी पूर्वक सुख के साथ बीतेग। उक्त बातें बौद्ध बिहार द्वारा नगर के रतनमाला मे आयोजित एके नंद की सम्पादित पत्रिका मास संदेश के विमोचन के अवसर पर पत्रिका के सम्पादक एके नंद ने कही। कार्यक्रम का आगाज आगत अतिथियों द्वारा महात्मा बुद्ध की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलन व धम्म वन्दना के साथ हुआ। तत्पश्चात संस्था के बगहा धम्म प्रमुख जय प्रकाश प्रकाश द्वारा आगत अतिथियों को अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सं‍बोधित करते हुए श्री नंद ने कहा की मनुष्य के दो शत्रु हैं जो आन्तरिक व वाह्य दोनों ओर से हमला करते हैं। अगर हम इन दोनों शत्रुओं पर विजय पा ले तो हमारा जीवन सुखमय हो जाएगा। कार्यक्रम को सं‍बोधित करते हुए एमवीएफ के राष्ट्रीय संयोजक एमके वर्मा ने समतामूलक समाज की स्थापना पर जोर दिया तथा किसी भी प्रकार का नशा मनुष्य के जीवन के लिये खतरनाक बताया।

मास संदेश पुस्तक का विमोचन करते अतिथि।
खबरें और भी हैं...