पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Narkatiaganj News Orchestra Artists Were Beaten Up By Beaters And Associates

आॅर्केस्ट्रा कलाकारों को संचालक व सहयोगियों ने पीट कर किया घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के मर्जादवा बाजार स्थित तिवारी चौक पर आर्केस्ट्रा ग्रुप के एक दर्जन कलाकारों के साथ लाठी-डंडे, बेल्ट व चाकू से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध मे बताया जाता है कि कलाकारों को घंटों तक बंधक बनाकर रखा गया था। सूचना पर पहुंची पुरुषोत्तमपुर पुलिस ने बंधक बनाए गए चार कलाकारों को छुड़ाया। जबकि नौ कलाकार किसी तरह भागकर पुरुषोत्तमपुर थाना पहुंचे।

जान बचाकर थाना पहुंचे आर्केस्ट्रा ग्रुप के कलाकार।
खबरें और भी हैं...