पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जीवन वृक्ष विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बगहा दो प्रखंड के चिउटाहा संचालित आजीविका एवं बाल सुरक्षा परियोजना 2 ,सेवा केंद्र बेतिया डायोसियन सोशल सोसाइटी के बैनर तले सखी समुह के सदस्यों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बैरागी सोनबरसा, ढोलबजवा लक्ष्मीपुर, बैराटी बरिअरवा व पैकवलिया मर्यादपुर पंचायत के पन्द्रह गांवों के डेढ सौ किशोरी प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के लिए अलग- अलग पंचायतों में चार केन्द्र जिसमें मध्य विद्यालय बलकहवा का प्रांगण, बैरिया, पैकवलिया व भरवलिया बनाया गया था। जहां प्रतिभागी किशोरियों ने प्रतियोगिता में िहस्सा लिया। प्रबंध प्रबंधक आदित्य कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में वैसे किशोरियों को शामिल किया गया था जिनकी आयु बारह वर्ष से अठारह वर्ष के बीच थी। प्रतियोगिता जीवन का बृक्ष विषय पर आधारित था। इसके माध्यम से किशोरियों की ओर से अभी तक अपने जीवनकाल में क्या खोया , क्या पाया समझना था। साथ ही अब तक के जीवन में उत्पन्न कठिनाइयों तथा इसे दूर करने के उपाय को भी चित्रांकन के माध्यम से दर्शाना था। 26 मार्च को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन कर शीर्षस्थ स्थान पाने वाले प्रतिभागी किशोरियों को वरीय पदाधिकारियों की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।

चित्रकला में शामिल सखी समूह।
खबरें और भी हैं...