- Hindi News
- National
- Narkatiaganj News Passenger Trains On The Matihari Route Were Delayed Every Day
माेतिहारी रूट पर पैसेंजर ट्रेनें हर दिन हाे रहीं लेट
मुजफ्फरपुर-माेतिहारी रेलखंड पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेनाें की टाइमिंग का रेलवे के पास काेई हिसाब-किताब नहीं है। इस रेलखंड पर चलने वाली यें ट्रेन कब अाएंगी अाैर कब खुलेगी, इसकी जानकारी किसी अधिकारी के पास नहीं है। रेलवे की लापरवाही के कारण हर दिन 3 से 5 घंटे तक पैसेंजर ट्रेनें लेट हाे रही हैं। बताया जाता है कि रूट डायग्राम में गड़बड़ी के कारण यह परेशानी हाे रही है। सबसे अधिक परेशानी हाॅल्ट व छाेटे स्टेशनाें पर अाने-जाने वाले दैनिक यात्रियाें काे उठानी पड़ रही है।
लंबे रूट डायग्राम हाेेने से समय से नहीं पहुंच पातीं हैं पैसेंजर ट्रेनें : परिचालन विभाग के सूत्राें की माने ताे पैसेंजर
ट्रेनाें की रैक का रूट डायग्राम हाजीपुर जाेन से बनाया जाता है। एक रैक काे अधिकतम 96 घंटे चलने के बाद उसके रख-रखाव के लिए झाझा मेमू-डेमू शेड में पहुंचने का डायग्राम बनाया जाता है। लेकिन स्थानीय स्तर पर परिचालन में लेट हाेने के कारण यह रैक निर्धारित समय के अनुसार जंक्शन पहुुंच ही नहीं पाता है। इससे सप्ताह में दाे दिन इस रेलखंड पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेनाें काे रद्द करना पड़ता है। इसकाे लेकर हमेशा यात्री हंगामा करते रहते हैं।
6 जाेड़ी ट्रेनें इस रेलखंड पर चलती हैं : मुजफ्फरपुर-माेतिहारी रेलखंड पर हर दिन 6 जाेड़ी पैसेंजर ट्रेनें चलती हैं। सिंगल लाइन हाेने के कारण इन ट्रेनाें काे किस स्टेशन पर कितनी देर राेका जाएगा, इसकी काेई समय-सीमा नहीं है। इन ट्रेनाें से बड़ी संख्या में यात्री हर दिन अाते-जाते हैं।
कपरपुरा से समस्तीपुर मंडल का क्षेत्र हाेने से भी हाेती है लेट-लतीफी
कपरपुरा से समस्तीपुर रेल मंडल का क्षेत्र शुरू हाे जाता है। जबकि जंक्शन साेनपुर मंडल में है। इस रेलखंड पर चलने वाली इन ट्रेनाें की सभी गतिविधियां जंक्शन से हाेती हैं, लेकिन कंट्राेल समस्तीपुर से किया जाता है। एेसे में माेतिहारी की अाेर से अाने वाली ट्रेनाें काे जंक्शन पर प्लेस कराने में भी कंट्राेल अानाकानी करता है। दाेनाें मंडल के ट्रैफिक कंट्राेल के बीच अापसी खींचातान से भी पैसेंजर ट्रेनें लेट होती हैं।
यें ट्रेनें रहीं लेट
63334 रक्साैल-मुजफ्फरपुर - 6 घंटे लेट
63338 नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर - 5 घंटे लेट
75215 रक्साैल-पाटलिपुत्र- 3 घंटे लेट
63342 नरकटियागंज- मुजफ्फरपुर- 3 घंटे लेट
75207- रक्साैल-समस्तीपुर -2 घंटे लेट