बानूछापर में दो दिनों में होगी पीसीसी की ढलाई
बेतिया | बहुप्रतीक्षित सड़क शहर के बानूछापर हाजमा टोला के लोगों को अब गड्ढों वाली सड़क से निजात मिल जाएगी। हाजमाटोला में गली नली योजना से करीब 100 फीट पीसीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए मेटिरियल गिरा दिया गया है। गड्ढ़े वाली
सड़क बन जाने से हजमा टोला, देवी नगर, बैंकर्स कालोनी के लोगों को सहुलियत होगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि संवेदक द्वारा मेटेरियल गिरा दिया गया है। एक से दो रोज में सड़क की ढलाई होनी है।