पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली को शांतिपूर्ण मनाने के लिए शांति समिति की बैठक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रंगो का पर्व होली को शांतिपूर्ण माहौल में भाईचारे के साथ संपन्न कराने को लेकर नगर थाना मे एसडीपीओ संजीव कुमार थानाध्य की अध्यक्षता में शान्ति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित शान्ति समिति के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए एसडीएम विशाल राज ने सभी उपस्थित लोगों से कहा कि होली शान्ति, सदभावना व भाईचारे का पर्व है। आइये हम सब एक साथ मिलकर रंगों के इस पर्व होली को मनाएं।एसडीपीओ ने सभी से आग्रह किया कि होली को शान्तिपूर्ण माहौल मे भाईचारे के बीच संपन्न कराने मे आप लोगों का अहम योगदान होना चाहिये। मेजर जितेंद्र प्रसाद ने कहा कि आइये हम जाति पाति व मजहब से ऊपर उठकर एक साथ होली मनाएं। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिये कि कहीं कोई अश्लील गाना न बजे और न ही कोई अश्लील गाना बजा सके।

खबरें और भी हैं...