पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Lauria News People Troubled By The Smelly Water Of Span Wash Circle The Gm

स्पैन वाॅश के बदबूदार पानी से परेशान लोगों ने जीएम काे घेरा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लौरिया एचपीसीएल चीनी मिल द्वारा मिल के सटे पडरौन गांव में स्पैन वास टेमा का बदबूदार पानी छोड़ने से ग्रामीणों में आक्रोश है। इसको लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को मिल के महा प्रबंधक का घेराव किया। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने मिल परिसर में जमकर बवाल भी काटा।

ग्रामीण सत्यनारायण साह, विजय साहू, प्रभाकांत साह, भरत प्रसाद, जावेद हैदर, शशि कुमार, अशोक कुमार, राजू साह, युसूफ हैदर, फिरोज आलम, जीशान हैदर, मुन्ना चौबे, दशरथ चौधरी, मुन्ना कुमार, कादिर अली, सुगंधी देवी, रिजवाना बेगम, सीमा, यशोधरा देवी समेत दर्जनाधिक ग्रामीणों ने कहा कि फैक्ट्री के कचरा स्पैन वास के बदबूदार पानी से गांव के लोग काफी परेशान हैं।

आम जनजीवन बदहाल हो गया है। इस बदबू से महामारी फैलने की संभावना है। लेकिन इस समस्या पर कोई पहल नहीं हो रही है। अगर यहीं हाल रहा तो बाध्य होकर हम सभी चरणबद्ध आंदोलन करेगे। जिसकी सारी जवाबदेही मिल प्रबंधन की होगी। वहीं ग्रामीणों के इस समस्या पर मिल के महा प्रबंधक अनिल सिंह ने अविलंब इसके निदान को घोषणा की है।

खबरें और भी हैं...