- Hindi News
- National
- Bagha News Planned Teachers Continue Strike On 25th Day Protest In Brc Campuses Expressed Resolve For Decisive Struggle
नियोजित शिक्षकों ने 25वें दिन भी जारी रखी हड़ताल, बीआरसी परिसरों में किया प्रदर्शन, जताया निर्णायक संघर्ष का संकल्प
नियोजित शिक्षकों ने लगातार 25वें दिन बगहा - 1 व 2 बीआरसी परिसरों में अपना धरना प्रदर्शन जारी रखा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा व विभागीय अपर मुख्य सचिव आरके महाजन का पुरजोर विरोध करते हुए प्रर्दशनकारी शिक्षकों ने कहा कि इस सरकार की हठधर्मिता के कारण उनके बाल - बच्चे इसबार होली नहीं मना सके। गरीब परिवारों के तमाम बच्चों की पढ़ाई लगातार बाधित है। शिक्षकों के साथ संवाद की जगह सरकार दमन का रास्ता अख्तियार कर रही है। शिक्षक संघ की बगहा - 1 प्रखंड इकाई के संयोजक संजय राय व बगहा - 2 के संयोजक अनिल सिंह समेत विनोद उपाध्याय, रमेश मिश्रा, विश्वनाथ सिंह, राजेश सक्सेना, मो. मुश्ताक, प्रियलता सिंह, ज्योत्सना कुमारी, शैलेश मिश्रा, राकेश जायसवाल, तमन्ना परवीन, पवन कुमार, शैलेंद्र कुमार, पिंटू कुमार, सुनिल कुमार राउत, रविरंजन शुक्ल, विक्रांत कुमार, उमाकांत राव, शिवशंकर यादव, अभिमन्यु कुमार, शक्ति प्रकाश, महेश कुमार, महेश काजी, शंभू राम, रिजवान अंसारी, रामू कुमार, सुनिल कुमार, रवींद्र यादव, राजू शर्मा, अर्चना कुमारी, रूखसाना खातून, निशा साहू, गीतांजली कुमारी, रागिनी कुमारी, संध्या कुमारी, सुनीता देवी, इंदु कुमारी, गीता कुमारी, पूनम कुमारी, स्नेहलता आदि ने कहा कि शिक्षक भी पूरी चट्टानी एकता के साथ इसबार निर्णायक संघर्ष के लिए आमादा हैं।
आज से हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे शिक्षक
13 मार्च से 20 मार्च तक सभी शिक्षक अपनी मांगों के समर्थन में एवं सरकार की शिक्षा व शिक्षक विरोधी नीतियों का पर्दाफाश करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे। इस दौरान नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग आदि के माध्यम से भी सरकार के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। सीएम व मंत्रियों का घेराव भी किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक व शिक्षिका उपस्थित रहे।
हड़ताल पर बैठे शिक्षक