पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bettiah News Policeman Dushyant Singh Died During Treatment Salute Given In Police Line

इलाज के दौरान सिपाही दुष्यंत सिंह की हुई मौत, पुलिस लाइन में दी गई सलामी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेतिया पुलिस लाइन में पदस्थापित 55 वर्षीय सिपाही दुष्यंत सिंह की मौत गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रविवार की सुबह हो गई। मृत सिपाही कटिहार जिला के मनिहारी थाना अंतर्गत गोवा काची गांव के रहने वाले थे। करीब 4 वर्षों से बेतिया में पदस्थापित थे। पुलिस केंद्र के उनके साथी सिपाहियों ने बताया कि जॉंडिस की शिकायत पर करीब 8 दिन पूर्व उन्हें गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार की सुबह करीब 3:40 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। इसकी सूचना पर सिपाही के मौत के बाद रविवार की दोपहर एसपी निताशा गुड़िया के निर्देश पर पुलिस लाइन में मृत सिपाही को सलामी दी गई। मौके पर परिचारी प्रवर कन्हैया प्रसाद, सार्जेंट मेजर राणा प्रसाद, अजीत सिंह, नागेन्द्र कुमार साह, रजदेव सहनी आदि थे।

मृत सिपाही के पार्थिव शरीर को सलामी देते पुलिस अधिकारी।
खबरें और भी हैं...