पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bettiah News Preparation Of Fir On Teachers Who Are Doing Non Cooperation In Evaluation Of Matriculation

मैट्रिक के मूल्यांकन में भी असहयोग कर रहे शिक्षकों पर एफआईआर की तैयारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन नहीं करने वाले शिक्षकों पर भी एफआईआर दर्ज करायी जाएगी। डीईओ हरेन्द्र झा ने डीपीओ स्थापना श्रीभगवान ठाकुर को मैट्रिक मूल्यांकन केंद्रों से मूल्यांकन में गैरहाजिर शिक्षकों की सूची प्राप्त कर एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। डीईओ ने कहा कि डीपीओ स्थापना को इंटर परीक्षा में मूल्यांकन नहीं करने वाले एमपीपी पर एफआईआर दर्ज कराने व कार्रवाई का निर्देश पूर्व में ही दिया जा चुका है। इस क्रम में अब वार्षिक माध्यमिक परीक्षा के कार्य में संलग्न एवं अकारण योगदान नहीं किए एमपीपी के विरूद्ध भी एफआईआर दर्ज करने की लिए संबंधित बीईओ को प्राधिकृत किया गया। इसके तहत डीपीओ स्थापना को निर्देश दिया गया है कि वे संबंधित मूल्यांकन केंद्र निदेशकों से उनके मूल्यांकन केंद्र पर अकारण योगदान नहीं करने वाले एमपीपी की सूची प्राप्त कर संबंधित बीईओ के माध्यम से 24 घंटे के अंदर एफआईआर दर्ज कराएं। इसके साथ उन्होंने सक्षम प्राधिकार के माध्यम से निलंबन की कार्रवाई भी सुनिश्चित कराने को कहा। सभी मूल्यांकन केंद्र निदेशकों को भी अकारण योगदान नहीं करने वाले एमपीपी की सूची डीपीओ स्थापना को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

सेवानिवृत्त, दिव्यांग पर नहीं होगी कार्रवाई

इंंरमीडिएट मूल्यांकन में मृत शिक्षिका पर हुए एफआईआर व निलंबन की कार्रवाई के बाद हुए फजीहत से सबक लेते हुए विभाग इस बार सचेत है। डीईओ ने डीपीओ स्थापना को जारी निर्देश में स्पष्ट किया है कि बीईओ एफआईआर दर्ज कराने के पूर्व यह अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कर लेंगे कि संबंधित एमपीपी सेवानिवृत्त, असाध्य रोग से पीड़ित व दिव्यांग न हो।

खबरें और भी हैं...