पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bagha News Preparations For The Golden Jubilee Celebrations Intensified Committees Formed

स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारियां हुईं तेज, समितियां की गईं गठित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भारतीय थारू कल्याण महासंघ की केंद्रीय समिति की बैठक रविवार को बगहा - 2 प्रखंड के हरनाटांड़ स्थित संघ भवन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महासंघ की केंद्रीय समिति के अध्यक्ष दीपनारायण प्रसाद ने की। बैठक के दौरान महासंघ के स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आयोजन के स्वरूप को अंतिम रूप दिया गया। 50 वर्ष पहले गठित भारतीय थारू कल्याण महासंघ का तीन दिवसीय स्वर्ण जयंती समारोह आगामी 22, 23 व 24 मार्च को हरनाटांड़ हाई स्कूल परिसर में संपन्न होगा। समारोह के लिए विभिन्न दायित्वों का निर्धारण बैठक में किया गया तथा विभिन्न समितियों का गठन भी हुआ। अभिनंदन पत्र के लिए डॉ. शारदा प्रसाद, स्वागत भाषण के लिए शैलेंद्र गढ़वाल के नेतृत्व में समितियां गठित की गईं। स्वागत समिति में हेमराज पटवारी, राजकुमार महतो आदि थे।

खबरें और भी हैं...