पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पर्चे वाली भूमि पर पक्का निर्माण के विरोध में अंचल कार्यालय पर धरना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
33 गरीब विस्थापित परिवारों को बसने के लिए जमीन नहीं दी गई

पर्चे वाली भूमि पर पक्का निर्माण के विरोध में गुरुवार को पर्चाधारियों ने लोक संघर्ष समिति के बैनर तले अंचल कार्यालय पर धरना दिया। धरना दे रहे पर्चाधारियों
ने कहा कि डीएम के दिशा-निर्देश के आलोक में बिहार भूमि न्यायाधिकरण पटना के वाद संख्या 1208/16रेवती कान्त दूबे एवं अन्य बनाम बिहार सरकार वाद में संबंधित भूमि का स्वरूप बदलने पर रोक लगा
दी गई थी। रोक के बावजूद पर्चे वाली जमीन पर कब्जा करने के लिए पक्का निर्माण कर स्वरुप बदला जा रहा है। लोक संघर्ष समिति के संगठक पंकज ने कहा कि डीएम के आदेश को उपेक्षित करते हुए जमीन पर
पक्का मकान बनाया जा रहा है। जिला प्रशासन के उपेक्षा से पर्चे वाली जमीन पर अवैध निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इतना ही नहीं अंचल कार्यालय के उदासीनता के चलते 33गरीब विस्थापित परिवारों को आज तक बसने के लिए जमीन आवंटित नहीं की गई है । मौके पर अमर राम, ललन राम, पुनदेव राम सुरेश राम, नगीना राम, प्रभावती देवी, नगीना देवी आदि मौजूद रहे।

अंचल कार्यालय में एकदिवसीय धरना देते पर्चाधारी।
खबरें और भी हैं...