- Hindi News
- National
- Narkatiaganj News Rail Dsp Conducted Surprise Inspection Of Rail Station
रेल डीएसपी ने रेल थाना का किया औचक निरीक्षण
नरकटियागंज|मुजफ्फरपुर रेल डीएसपी ने गुरुवार को नरकटियागंज रेल थाना का औचक निरीक्षण किया। डीएसपी ने रेल थाना समेत विभिन्न कक्षों का जायजा लिया। इस दौरान डीएसपी जीतेंद्र कुमार सिंह ने उपस्थित रेल थानाध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि होली पर्व बीतने के बाद ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ जाती है, जिसको देखते हुए विभिन्न ट्रेनों एवं प्लेटफार्म पर चौकसी बरतें। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के क्रम में डीएसपी ने रेल थाना में रखे विभिन्न फाइलों का अवलोकन किया तथा लंबित कांडों का निष्पादन करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के उपरांत डीएसपी ने रेल थाना स्थित हाजत, सिरिसता, कम्प्यूटर कक्ष आदि जायजा लिया। मौके पर रेल थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, जेपी नारायण, मोहम्मद अकबर, राजू कुमार आदि उपस्थित थे।