- Hindi News
- National
- Bettiah News Rajya Sabha Mp Said In The Program Organized On International Women39s Day Everyone Should Cooperate In Women39s Safety And Higher Education
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुए कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बोले- महिलाओं की सुरक्षा व उच्च शिक्षा में सभी करें सहयोग
लौरिया| प्रखंड की कटैया पंचायत भवन में गुलामी के विरुद्ध स्थायी कदम परियोजना फकिराना सिस्टर्स सोसाइटी बेतिया के तत्वाधान में क्षेत्र में संचालित महिला समिति के सदस्यों के सौजन्य से रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्धघाटन राज्यसभा सांसद सतीश चन्द्र दूबे ने किया। इससे पहले अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री दूबे ने कहा कि आज का दिन महिलाओं के लिए एक विशेष दिन है। वर्तमान समय में महिलाओं की सुरक्षा, उच्च शिक्षा व सम्मान जनक जीवन जिने में सभी को सहयोग करना चाहिए। वार्ड सदस्य राजकुमारी देवी ने कहा कि महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिला सदस्यों ने अश्लील व फुहड़ गानों पर रोक लगाने की मांग सरकार से की। इसको लेकर महिलाओं ने राज्यसभा सांसद को एक ज्ञापन भी सौंपा। मौके पर उप मुखिया बृजेश सिंह, वार्ड सदस्य पुनिता देवी, संस्था के परियोजना समन्वयक र|ेश मिश्र, समूह सदस्य पुनीता देवी, शबरून नेशा, यशोदा देवी, सबिता देवी, सुभावती देवी, अनुराधा कुमारी, प्रदीप कुमार, उमाशंकर राम, शे. अजीमुल्लाह, विश्वनाथ राम आदि उपस्थित थे।