पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Narkatiaganj News Ramgarhwa Accused Of Killing Wife Arrested From Acquaintance39s House

परिचित के घर से गिरफ्तार हुआ पत्नी की हत्या में आरोपित रामगढ़वा का अभिनंदन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिकारपुर पुलिस ने नगर के वार्ड संख्या 4 स्थित एक घर से हत्या मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रामगढवा थाना क्षेत्र निवासी अभिनंदन राउत के रूप में की गई। इस संबंध में बताया जाता है कि उक्त व्यक्ति पर अपनी ही प|ी की हत्या करने का आरोप है। पूर्वी चंपारण से हत्या करने के बाद आरोपी नरकटियागंज स्थित अपने एक परिचित के घर छिपा हुआ था। जिसकी जानकारी मृतक महिला के घरवालों को हो गई। उन्होंने शिकारपुर पुलिस से संपर्क कर उक्त आरोपी को गिरफ्तार करवा दिया। शिकारपुर थानाध्यक्ष केके गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति रक्सौल रेल थाना का आरोपी है। उसकी गिरफ्तारी करने के बाद उसको रक्सौल रेल पुलिस के हवाले कर दिया गया है। रक्सौल के एसआई एवं इस कांड के अनुसंधानक ललन कुमार ने बताया कि छौड़ादानो थाना क्षेत्र के छोटेलाल राउत ने 2 फरवरी 2020 को एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें ये नामजद था।

बस व पिकअप वैन की टक्कर में दो घायल

बेतिया | स्टेशन चौक व हरिवाटिका चौक के बीच शनिवार की देर संध्या एक बस व मिनी वैन की टक्कर में दो लोग जख्मी हो गये है। जिन्हें इलाज के लिए जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पहुंचे यातायात ओपी प्रभारी अरविंद कुमार ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। बताते है कि यात्री बस और कोल्ड ड्रिंक्स के पिकअप वैन के बीच में टक्कर हुई। जिसमें पिकअप वैन के चालक सोनू कुमार तथा गोल्डन स्काई वितरक रामबाबू घायल हो गये है।
खबरें और भी हैं...