पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Narkatiaganj News Reality No Order For Isolation Ward In Narkatiaganj Sub Divisional Hospital

हकीकत : नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड के लिए नहीं आया आदेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस को लेकर रेल परिक्षेत्र, शहर एवं ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट तो जारी कर दिया है। लेकिन, कोरोना वायरस से बचाव के लिए अनुमंडलीय अस्पताल प्रशासन के पास कोई व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। इधर नगर परिषद प्रशासन भी नगर में कीटनाशक दवाओं व फॉगिंग आदि की व्यवस्था नहीं की है। वहीं रेल परिक्षेत्र में साफ-सफाई एवं दवा का छिड़काव किया जा रहा है तथा यात्रियों को कोरोना वायरस से बचने के लिए जागरुक भी किया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रेल परिक्षेत्र में साफ-सफाई एवं यात्रियों के बीच जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। जबकि शहर में नगर परिषद प्रशासन द्वारा अभी तक दवा का छिड़काव की दिशा में कोई पहल नहीं किया गया है। वहीं स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में भी कोरोनावायरस की जांच के लिए अभी तक कोई आईसोलेशन वार्ड नहीं बनाया गया है और न ही अस्पताल प्रशासन के पास कोरोना वायरस के पीड़ित की जांच के लिए कोई स्कैनिंग मशीन ही है। इससे साफ जाहिर है कि नप प्रशासन एवं अनुमंडलीय अस्पताल प्रशासन द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। स्वास्थ्य प्रबंधक रविशंकर सिंह ने बताया कि अनुमंडलीय अस्पताल में आईसोलेशन बेेड के लिए विभाग से अभी तक आदेश नहीं आया है। आदेश आते ही आईसोलेशन वार्ड बनाया जाएगा।

विदेश से जिले में पहुंचे लोगों पर पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की नजर : भारत सरकार द्वारा बिहार सरकार को भेजी गई बाहर से आने वाले 77 प्रवासियों की सूची में जिले के तीन लोगों का नाम शामिल है। जबकि कई और भी विदेशों से वापस लौटे हैं। जिसमें शिकारपुर थाना के सियरही निवासी महताब आलम, लौरिया थाना के गोनौली निवासी चंद्रिका राम एवं मझौलिया थाना के भरवलिया निवासी अरमान देवान के साथ इसी थाने के बथना निवासी मो. अकराम, नौसाद गद्दी एवं अहवर शेख के नौशाद आलम शामिल है। सभी के घर पुलिस व मेडिकल टीम पहुंच कर पूछताछ व जांच में जुटी हुई है।

चीन से लौटे मेडिकल के 3 छात्र, विभाग तलाश में जुटा


चीन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे तीन छात्र हाल के दिनों में बिना जांच घर लौट आए हैं। हवाई अड्‌डा पर जांच दल को चकमा देकर घर लौट बेतिया के तीनों छात्रों की तलाश स्वास्थ्य विभाग की ओर से तेज कर दी गई है। सीएस ने बताया कि हवाई अड्‌डा प्रशासन ने तीनों की जानकारी दी है।

सीएस बोले- डाॅक्टर और हेल्थ कर्मियों की छुट्टी रद्द

सीएस डॉ. अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि कारोना वायरस महामारी को देखते हुए तत्काल प्रभाव से सभी चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों की छुटि्ट रद्द कर दी गई है। साथ ही अस्पताल स्तर पर होने पर किसी भी तरह के प्रशिक्षण व शिविर के आयोजन को भी बंद कर दिया गया है।

कारोना से निपटने को लेकर नर्स को दिया गया प्रशिक्षण

माइक्रोलॉजी विभाग की ओर से शनिवार को जीएमसीएच में कारोना से निपटने को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में माक्रोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार, डॉ. नंदलाल कुमार व लैब इंचार्ज अरुण कुमार पांडेय ने नर्स, लैब टेक्नीशिएन व स्वास्थ्य कर्मियों को अहम टिप्स दी गई।

बाॅर्डर इलाके की निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे

इसी कड़ी में इंडो-नेपाल सीमा की निगाहबानी करने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। सीएस डॉ. अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि सिकटा, वाल्मीकिनगर बराज, ठोरी व इनरवा में सीसीटीवी कैमरा लगाया जा रहा है। कैमरे की सभी सिस्टमों को सीधे डीएम व उनके स्तर से जोड़ा जायेगा। ताकि बॉर्डर इलाके से जिले में कोई प्रवेश करता या नेपाल में जाता है,तो इसकी जानकारी मिलती रहेगी। ऐसे लोगों को चिन्हित कर मेडिकल जांच की जायेगी।

जीएमसीएच में बना 18 बेड का आइसोलेशन कक्ष, 24 घंटे 36 स्वास्थ्य कर्मियाें काे तैनात रहने का मिला निर्देश

बेतिया| कारोना वायरस की माहामारी से निपटने को लेकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। तैयारियों में किसी तरह की चुक या कमी नहीं हो, इसको लेकर डीएम कुंदन कुमार ने सख्त निर्देश दिया। 18 बेड का आईसोलेशन वार्ड बनाया गया है। वार्ड को सभी मेडिकल स्टूमेंट से सुसज्जित कर दिया गया है। जिसमें स्टैंड ऑफ ऑपरेटिंग प्रोसिड्यूर(एसओपी) उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावे पर्सनल प्रोटेक्शन इक्वीपमेंटस किट्स, एन-95 मास्क, इंफ्रारेड थर्मामीटर की भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावे तीन शिफ्ट में दो-दो डाॅक्टराें की ड्यूटी लगाई जाएगी। साथ ही 36 स्वास्थ्य कर्मियों की 24 घंटे वार्ड तैनात किया जाएगा। ताकि किसी भी आपात स्थिति से आसानी से निपटा जा सके। वहीं, इंडो-नेपाल की खुली सीमा से सटे होने के कारण जिले में बॉर्डर इलाकों की सुरक्षा चौकस कर दी गई है।


सिविल सर्जन का दावा- जिले के सभी अस्पताल अपडेट किए गए हैं...

डीएम व सीएस से जुड़ेगा सीसीटीवी का सिस्टम, बाॅर्डर इलाके में लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरे

कोरोना पीड़ितों के लिए बनाया गया आईसोलेशन वार्ड।
खबरें और भी हैं...