- Hindi News
- National
- Bettiah News Richa39s Short Film 39lalka39 Will Be Awarded The Scene Festival Best Film Parents And School Management Expressed Happiness
रिचा की शार्ट फिल्म ‘ललक’ को द सीन फेस्टिवल बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया जाएगा, माता-पिता और स्कूल प्रबंधन ने जताई खुशी
बेतिया की बेटी रिचा शर्मा को 24 अक्टूबर को अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में सम्मानित किया जाएगा। रिचा की शार्ट फिल्म ललक को अमेरिका में होने वाले द सीन फेस्टिवल बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया जाएगा।
रिचा शर्मा वर्ष 2014 में आलोक भारती शिक्षण संस्थान से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। जिसके कारण स्कूल प्रबंधन को इनकी उपलब्धि के संदर्भ में पता चला, तो इन्हें आलोक भारती में स्कूल प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया। रिचा ने बताया कि वह बहुत मिडिल फैमिली से बिलॉन्ग करती हैं। वर्तमान परिवेश में समाज में एक स्थान बनाना आसान नहीं। वह अभी डेढ़ साल से एक मीडिया हाउस में बतौर एंकर काम करती हैं। रिचा के पिता को उनकी जीत के बारे में पता नहीं है, वह नहीं चाहते कि रिचा पत्रकारिता छोड़ अपने लक्ष्य से भटक जाए। लेकिन रिचा पत्रकारिता को ही अपना पेशा मानती है और स्क्रिप्ट राइटिंग को अपना शौक मानती है।
आलोक भारती स्कूल प्रबंधन ने रिचा को किया सम्मानित, बढ़ाया हौसला
रिचा ने बताया कि मध्यम वर्गीय परिवार से होने के कारण पिता ने काफी कठिनाई से उन्हें पढ़ाया है। उन्हें हर सपने पर खरा उतरते देखना चाहते हैं। रिचा ने बताया कि ऐसे तो संघर्ष जन्म से ही इंसान करता है, लेकिन जब से मैं पत्रकारिता में आई तब से काफी संघर्षों से जूझना पड़ रहा है। और यही मेरा लक्ष्य है। उनके पढ़ाई के दरमियां पिता पर लाइसेंस अटैक होने के बावजूद पिता ने बेटी के हौसले को कभी पस्त नहीं होने दिया। आलोक भारती शिक्षण संस्थान के प्रधानाध्यापक श्री दिवाकर पांडेय ने बताया की इसकी कार्यकलाप से यह शुरू से ही बहुत होनहार लड़की दिखती थी।
आलोक भारती शिक्षण संस्थान में सम्मानित होती रिचा शर्मा।