पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chanpatia News Seven Couples In A Mass Marriage 7 Rounds In Front Of Thousands Of People Amidst Vedic Chanting

सामूहिक विवाह में एक-दूजे के हुए सात जोड़े, वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हजारों लोगों के सामने लिए 7 फेरे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चनपटिया प्रखंड के घोघा में रविवार को स्व अनिल मिश्र स्मृति सामूहिक कन्या विवाह समारोह में सात जोड़ी कन्याओं की शादी सम्पन्न कराई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख बीरेंद्र मांझी व अधिवक्ता अच्युतानंद झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जन सहयोग से आयोजित सामूहिक विवाह में विवाहोपरांत उपहार देकर वर वधु की विदाई की गई। समिति के संयोजक राटा मिश्र एवं व्यवस्थापक रमेश दुबे ने बताया कि सामूहिक विवाह का उद्देश्य दहेज मुक्त शादी करना है। समिति हर साल गरीब व असहाय कन्याओं का हाथ सामूहिक सहयोग से पीला कराती है। मौके पर अध्यक्ष उमेश चंद्र द्विवेदी, सचिव रामबहादुर पासवान, कोषाध्यक्ष चुन्नू पाल, उपाध्यक्ष कन्हैया यादव, संजय पासवान, भुआल पाल, सूरज पाल, शीतल साह, पूर्व मुखिया नन्हे मिश्र, हृदयानंद मिश्र, अखिलेश्वर दुबे, रामा कुशवाहा, सुदामा कुशवाहा, पूनम देवी, श्यामसुंदर डूबे समेत हजारों लोगों ने वर बधू को आशीर्वाद देकर उनके नवजीवन की मंगलकामना की।

चनपटिया में सामूहिक विवाह समारोह में परिणय सूत्र में बंधे 7 जोड़ी वर-वधू।

इनके हुए फेरे

चनपटिया के घोघा में आयोजित सामूहिक विवाह के दौरान आशा संग भूलन, रिंकी संग अमरजीत, निशा संग एकबाल, पुष्पा संग मुन्ना, सुग्गी संग विक्रम, सुंदर संग सूरज एवं मनसा संग राजेश ने अग्नि के समक्ष सात फेरे लिए और एक दूजे के होकर नया जीवन के शुरूआत का संकल्प लिया। वर व कन्या पक्ष के लोगों ने दोनों को आशीर्वाद दिया। सामूहिक विवाह योग्य आचार्यों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया।
खबरें और भी हैं...