वैदिक महायज्ञ के लिए निकाली गई शोभा यात्रा
मैनाटांड़ प्रखंड के मर्जदवा बाजार में आर्य समाज की ओर से तीन दिवसीय वैदिक महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर गुरुवार को शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा मर्जादवा, लक्ष्मीपुर, सगरौवा सहित कई गांवों का भ्रमण कर पुनः महायज्ञ स्थल पर पहुंची। वैदिक महायज्ञ के प्रधान विश्वामित्र कुशवाहा एवं रामरीत कुशवाहा ने बताया कि वैदिक महायज्ञ 14 मार्च से शुरू होकर 16 मार्च तक चलेगा। जिसमें भारत नेपाल के प्रवचनकर्ता मौजूद रहेगे।
महायज्ञ स्थल पर मौजूद श्रद्धालु।