पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bettiah News Soldier Recruitment Exam Held At 15 Centers Amid Rumors Of Question Paper Leaking 4998 Candidates Absent

प्रश्नपत्र लीक होने की अफवाहों के बीच 15 केंद्रों पर हुई सिपाही भर्ती परीक्षा, 4998 परीक्षार्थी गैरहाजिर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

केंद्रीय चयन पर्षद की सिपाही भर्ती परीक्षा रविवार को शहर के 15 केंद्रों पर दो शिफ्टों में आयोजित हुई। परीक्षा शांतिपूर्ण रही हालांकि इस दौरान पर्चा लीक होने की अफवाहें दिनभर उड़ती रहीं। दो शिफ्टों में आयोजित इस परीक्षा में 4998 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। शिक्षकों की हड़ताल व होली पर्व को देखते हुए केंद्रों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था किए गए थे। सिपाही भर्ती परीक्षा में राज्य के अन्य जिलों से भी अभ्यर्थी आए हुए थे। लिहाजा उनके केंद्रों पर पहुंचने का सिलसिला सुबह 8 बजे से ही शुरू हो गया। सुबह नौ बजे के बाद से परीक्षा केंद्रों के अंदर परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाने लगा। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस प्रशासन की ओर से पुरी सख्ती बरती गई। कड़ी जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। महिला अभ्यर्थियों के जांच की अलग से व्यवस्था की गई थी। सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। रविवार को संपन्न हुई केंद्रीय चयन पर्षद की सिपाही भर्ती परीक्षा में रविवार को 4998 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। दो शिफ्टों में संपन्न हुई इस परीक्षा में कुल 20208 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। जिसमें 15210 अभ्यर्थी ही शामिल हुए। 4998 गैरहाजिर रहे। सिपाही भर्ती की परीक्षा में रविवार को करीब 18000 से अधिक अभ्यर्थी व उनके परिजन शहर में पहुंचे। होली की खरीदारी को पहुंचे लोगों व सिपाही अभ्यर्थियों की भीड़ की वजह से दिनभर शहर में जाम की स्थिति बनी है। रविवार के बावजूद नगर के कई चौक-चौराहों पर जाम की स्थिति रही।

ट्रेन के इंतजार में रेलवे प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार करते परीक्षार्थी।
खबरें और भी हैं...