- Hindi News
- National
- Bettiah News Sp Ran With Women Soldiers In Mini Marathon Organized For International Women39s Day
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस काे लेकर आयोजित मिनी मैराथन में महिला सिपाहियों संग दौड़ीं एसपी
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को नगर में एक मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें महिला सिपाहियों के साथ बेतिया एसपी निताशा गुड़िया भी शामिल हुई। कार्यक्रम में एक सौ से ज्यादा महिला सिपाही शामिल रहे। यह मैराथन दौड़ एसपी कार्यालय से लेकर पुलिस लाइन तक आयोजित किया गया। दौड़ का शुभारंभ एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान एएसपी अभियान शिव कुमार राव, एसडीपीओ पंकज रावत भी मौजूद रहे। दौड़ समाप्ति के पश्चात पुलिस लाइन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विशिष्ट योगदान के लिए एक महिला पुलिस पदाधिकारी व तीन महिला सिपाही को सम्मानित किया गया। एसपी ने इस दौरान सिपाही परीक्षा के लिये पहुंचे प्रतिभागियों को लेकर कहा कि परीक्षा से पूर्व सिपाहियों को दौड़ते देख जरूर मन में सफलता का सपना सजाया होगा।
नप सभापति हुईं सम्मानित : महिला दिवस पर जोड़ा इनार चौक कालीबाग में मानवाधिकार संगठन बेतिया के द्वारा नप सभापति गरिमा देवी सिकारिया को सम्मानित किया गया। इस क्रम में संगठन के द्वारा सभापति को प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
सामाजिक कार्यों में विशेष योगदान को लेकर थानाध्यक्ष समेत चार सम्मानित
एसपी निताशा गुड़िया ने सामाजिक कार्यों में विशेष योगदान को लेकर महिला दिवस पर महिला थानाध्यक्ष पुनम कुमारी को प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही महिला सिपाही राखी कुमारी, ज्योती कुमारी व डॉली खातुन को भी सम्मानित किया गया।
इनरव्हील क्लब और मारवाड़ी महिला समिति ने एसपी को किया सम्मानित
इनरव्हील क्लब व मारवाड़ी महिला समिति द्वारा एसपी निताशा गुड़िया को सम्मानित किया गया। इस क्रम में महिला थानाध्यक्ष पूनम कुमारी, क्षेत्रीय मंत्री संगीता चौधरी, ज्योति कुमारी, कविता कुमारी, एएसआई वीणा कुमारी को भी सम्मानित किया गया।
महिला थानेदार पूनम को सम्मानित करतीं महिलाएं।
मैराथन दौड़ में शामिल बेतिया एसपी व अन्य।