16 मार्च से होने वाली विशेष ग्राम सभा रद्द
बेतिया| कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने को लेकर जिले के विभिन्न पंचायतों में आयोजित होने वाले विशेष ग्राम सभा को स्थगित कर दिया गया है। इसकी जानकारी जिला पंचायती राज पदाधिकारी विनोद कुमार रजक ने दी। राज्य के प्रधान सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर 16 मार्च से 30 अप्रैल तक जिले सभी 315 पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन कराना था। जिसमें ग्रामीणों को कई जानकारी देनी थी।