पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

5 हजार नए सदस्य बनाए जाने की बनी रणनीति

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भारतीय आजाद मंच जिला कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष अनुराग चतुर्वेदी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार दुबे ने मंच से जुड़े नए सदस्यों को संगठन की नीति व सिद्धांतों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन छात्र हित,समाज हित व राष्ट्रहित को सर्वोपरि मान कार्य करता है। चंद्रशेखर आजाद हमारे प्रेरणा स्तंभ तथा सच्चाई व साहस हमारी ताकत है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 16 मार्च से 16 अप्रैल तक हमारा सदस्यता अभियान चलेगा। जिसमें 5000 नए सदस्योंं को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बैठक में प्रदेश मंत्री राजमणि मिश्र, ज़िला सचिव रिंकू तिवारी, भास्कर भारद्वाज, पीयूष भवसागर, सागर कुमार मिश्र, राहुल कुमार, सुशांत कुमार आदि थे।

खबरें और भी हैं...