- Hindi News
- National
- Nautan News Striking Teachers Took Out A Procession On The Day Of Holika Dahan
होलिका दहन के दिन हड़ताली शिक्षकों ने निकाला जुलूस
योगापटटी प्रखंड के बीआरसी के समक्ष सोमवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए नियोजित शिक्षकों ने प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विरोध किया। विरोध के पूर्व प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने बिहार सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शिक्षकों का कहना है कि जब तक हमारी मांग पूरा नहीं होती है तबतक हड़ताल से लौटने वाले नहीं हैं। शिक्षकों ने एक स्वर में कहा कि सरकार हम पर जो भी कार्रवाई कर ले। लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं, गौरतलब है कि समान कार्य समान वेतन की मांग को लेकर राज्य भर के नियोजित शिक्षक गत 17 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताली शिक्षकों ने मैट्रिक परीक्षा का बहिष्कार करते हुए परीक्षा से खुद को अलग रखा है। मौके पर संजय कुमार, इकबाली प्रसाद, बेचू पासवान, पूजा, सरल यादव, लालबाबू गिरी, कविता रंजन, विनोद, राहुल, प्रदीप श्रीवास्तव, अवधेश पटेल, राजु पासवान, कविता रंजन, पूनम कुमारी आदि लोग उपस्थित रहे।
शिक्षकों ने जताया मुख्यमंत्री का विरोध, किया प्रदर्शन
भास्कर न्यूज | नौतन
बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वयन समिति के बैनर तले सात सूत्री मांगो को लेकर हड़ताल के 22वें दिन होलीकादहन के दिन हड़ताली शिक्षकों ने सीएम नीतीश कुमार, शिक्षामंत्री और अपर सचिव का विरोध किया।
प्रखंड कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करने के पूर्व हड़ताली शिक्षकों ने नौतन बाजार में जुलूस निकाल कर नीतीश कुमार के तानाशाही के विरुद्ध नारेबाजी की। इस दौरान
संघ के जितेन्द्र कुमार दूबे, अजय कुमार और विजय यादव ने कहा कि जबतक सरकार शिक्षकों की मांग पुरी नहीं करेंगी। तबतक शिक्षक हड़ताल को वापस नहीं लेंगे। नियोजित शिक्षकों ने इस साल होली नहीं मनाने का निर्णय लिया। मौके पर मैनेजर हजरा, मनीष गुप्ता, फिरोज आलम, उपेनदर ठाकुर, अविनाश कुमार, राजेश्वर सिंह, नसीम हैदर, शम्भु यादव, जगदीश प्रसाद, अरविंद ओझा, मुनीलाल प्रसाद,मुकेश कुमार, चंदन राज, अनुराधा कुमारी, अमित दूबे, रूसतम अली, किरणबाला, नरगिस तबसुम, मुरारी राव, धीरज यदुवंशी, अभिमन्यु कुमार मधु, वृजेश दूबे सतीश चौरसिया सविता चौरसिया विजय कुमार आदि मौजूद थे ।
सीएम के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते हड़ताली शिक्षक।