पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ramnagar News Sugarcane Laden Tractor Trailer Overturned Uncontrollably Driver Dies Due To Overpressure

गन्ना लदा ट्रैक्टर-ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा, दबने से चालक की हो गई मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रामनगर थानाक्षेत्र में शिवपुरवा मोड़ के पास गन्ना लदा एक ट्रैक्टर-ट्रेलर अनियंत्रित होकर चिकनी पुल के नीचे पलट गया। ट्रैक्टर के चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चालक की पहचान बेलौरा गांव के शिवधारी मांझी के पुत्र छोटन के रूप में हुई। हालांकि, ट्रैक्टर के पलटते ही आसपास मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर में दबे चालक को निकालने का प्रयास किया लेकिन चालक की मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए बगहा भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया था।

नौतन में ट्रैक्टर पलटने से चालक की घटनास्थल पर मौत

नौतन | थाना क्षेत्र के दियरावर्ती इलाका में श्यामपुर से दक्षिण पोखरा के पास एक ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने से हुई दुर्घटना मे चालक की मौत हो गयी। घटना गुरूवार की रात करीब बारह बजे की बताई गई। मृतक की पहचान बैरा परसौनी निवासी अमीका यादव के रूप में हुई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर शव परिजनों को सौप दिया है।

रामनगर गौन्द्रा रोड चिकनी पुल के समीप पलटा गन्ना लदा ट्रैक्टर-ट्रेलर।
खबरें और भी हैं...