पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Narkatiaganj News Teachers Shouted Slogans Against Cm And Education Minister Did Not Celebrate Holi

शिक्षकों ने सीएम और शिक्षा मंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन, होली नहीं मनाई, की नारेबाजी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के तत्वाधान में हड़ताली नियोजित शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को बीआरसी में मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे शिक्षकों की मांग है कि उन्हें समान काम समान वेतन मिले। सेवा शर्त, पुरानी पेंशन लागू करना व राज्यकर्मी का दर्जा आदि शामिल है। गौरतलब हो कि शिक्षक 17 फरवरी से लगातार हड़ताल पर हैं। इसको लेकर शिक्षकों ने होली पर्व नहीं मनाने का निर्णय लिया था। आक्रोश प्रदर्शन करने वालों में शेख निजामुदीन, क्षमेंद्र कुमार, महाबीर राम, धरनीकांत मिश्र, अरविंद तिवारी, प्रभाकर मणि यादव, संजय कुमार द्विवेदी, मंटू कुमार, राजू कुमार गुप्ता, अर्जुन कुमार, सुमन कुमार, मुकेश कुमार, सुनील कुमार, अखिलेश कुमार राव, भोला गुप्ता, रविन्द्र राम, वेदप्रकाश साह, पवन कुमार तिवारी, रामप्रवेश पासवान, मोहमद ताहिर, त्रिपुरारी कुशवाहा, रमेश कुमार, आदित्य कुमार द्विवेदी, हरिशंकर ठाकुर, वीरेंद्र कुमार, राजकुमार पंडित, राजकुमार कुशवाहा, मनोहर कुमार, चंचल कुमार, भीखम राम, संतोष मिश्र, जनार्दन चौधरी, रामवतार राम, नईम अंसारी, तारा गुप्ता, मीरा देवी, मधुबाला देवी, कुमारी विभा, निर्मला कुमारी, सरिता कुमारी, सीमा कुमारी, पूनम मिश्र, नसीमा खातून, रेहाना खातून, शमा प्रवीण, जरीना प्रवीण, जरीना बेगम आदि शामिल थे। वहीं दूसरी ओर मैनाटांड़ में हड़ताली नियोजित शिक्षकों ने बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर विरोध प्रदर्शन किया है। वही शिक्षकों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके पहले काफी संख्या में शिक्षक बीआरसी के पास एकत्रित हुए। वहां से हड़ताली शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन व मार्च निकालते हुए प्रखंड कार्यालय के पास पहुंचे। जहां पर घंटों सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की गयी। मौके पर शिक्षक नेता खालिद सैफुल्लाह, सुमीत कुमार, हरिनारायण प्रसाद, पंचानंद पड़ित, सिद्धार्थ कुमार, राजू सिंह, राजू कुमार, विजय कुमार, महेश्वर कुमार,राम रेखा राउत, मोहम्मद शरीफ सहित काफी संख्या में शिक्षक मौजूद थे।

होली के एक दिन पहले बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

नरकटियागंज|प्रखंड के करीब आधा दर्जन गांवों में कुछ दिनों से बिजली नहीं रहने के कारण आक्रोशित ग्रामीणों ने होली से एक दिन पहले सोमवार को नरकटियागंज अजुआ मुख्य मार्ग पर सेमरा चौक पर बांस बल्ला लगाकर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इसके बाद से उस सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी। सड़क जाम के दौरान आक्रोशित ग्रमीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशितों का कहना था कि पिछले तीन दिनों से करीब आधा दर्जन गांव में बिजली नहीं आ रही है। जब जब हल्की भी तेज हवा व बारिश होती है, बिजली इसी तरह से गुल हो जाती है। लेकिन विद्युत विभाग इस पर कोई पहल नहीं करता है। जाम की सूचना पर शिकारपुर पुलिस ने पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को काफी समझाया। तब जाकर जाम हटा। हालांकि आक्रोशित इस हठ पर अड़े थे कि जब तक हमारी समस्या के निवारण को विभाग लिखित रूप से नहीं देता है तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। इधर विद्युत जेई आलोक कुमार ने बताया कि पश्चिमी इलाके के करीब दर्जनभर गांवों में बिजली की आपूर्ति रामनगर ग्रिड से किया जाता है। फाॅल्ट होने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित था। हालांकि समाचार भेजे जाने के समय विद्युत आपूर्ति चालू हो गया।

नरकटियागंज में विरोध-प्रदर्शन करते हड़ताली शिक्षक।

सेमरा चौक समीप आगजनी कर जाम की गई सड़क।
खबरें और भी हैं...