पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gaunaha News Teachers39 Meeting At Damrapur Vidyalaya Government Should Restore Education In Schools By Fulfilling Demands Zip Members

डमरापुर विद्यालय में शिक्षकों ने की बैठक; सरकार को मांगंे पूरी कर स्कूलों में पढ़ाई बहाल करनी चाहिए : जिप सदस्य

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डमरापुर विद्यालय में समान काम समान वेतन को लेकर गुरुवार को शिक्षकों ने एक बैठक की। संकुल समन्वयक राजू सिंह ने कहा कि शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के अह्वान पर पिछले 17 फरवरी से सभी शिक्षक अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं। शिक्षकों के आंदोलन को जिला परिषद सदस्य सहित अन्य स्थानीय नेताओं ने भी संबोधित किया व शिक्षकों के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार को इनकी मांगे पूरी कर विद्यालय में पठन-पाठन कार्य को बहाल करना चाहिए। मौके पर शिक्षक नेता निजामुद्दीन, खालिद सैफुल्लाह, संजय यादव, धर्मेंद्र कुमार झा, श्माम सुन्दर, जितेंद्र कुमार, मानिक चंद पाल, रेखा कुमारी, खुशबू कुमारी मौजूद थे।

आम जनता से मिलकर अपनी समस्याओं को रखेंगे शिक्षक

सहोदरा | गौनाहा बीआरसी पर बिहार राज्य शिक्षक संघ समन्वय समिति के बैनर तले 24 वें दिन धरना प्रदर्शन जारी रहा। इसकी अध्यक्षता राजेश केसरी एवं संचालन राकेश कुमार राव ने किया। शिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने पोषक क्षेत्रों के आम जनता से मिलकर अपनी समस्याओं को रखेंगे और उनसे इस आंदोलन में सहयोग करने के लिए अपील करेंगे। मौके पर प्रदीप ठाकुर, परमानंद राउत, माया शंकर यादव, वीरेंद्र राम, राजेश तिवारी, परी कुमारी, कविता कुमारी, अंजू कुमारी, विभा कुमारी, ज्योति कुमारी, अमृतांजलि कुमारी, अंजली देवी, किरण कुमारी, सबिया खातून, सरोज देवी, प्रेमलता श्रीवास्तव, गुड़िया कुमारी, अमरेश्वर कुमार, धर्मेंद्र सोनी, फिरोज आलम, राम कुमार,मोहम्मद अब्दुल्ला, जमील अहमद, सालिक राम, विनोद राम, प्रदीप उपाध्याय, अशोक शर्मा आदि उपस्थित थे।

बैठक में उपस्थित शिक्षक।

धरना-प्रदर्शन में शामिल शिक्षक।
खबरें और भी हैं...