पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bagha News Technology And Skill Will Only Help Develop And Build A Strong India Lala Ram Mahala

तकनीक व कौशल की बदौलत ही होगा विकसित और सशक्त भारत का निर्माण : लाला राम महला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विकसित व सशक्त भारत के निर्माण के लिए हमारी युवा पीढ़ी को तकनीक व कौशल के स्तर पर बेहतर उपलब्धियां अर्जित करनी होंगी। स्वरोजगार के बल पर हम अपनी युवा पीढ़ी को उन्नति की नई राह दिखा सकते हैं। एसएसबी 21वीं वाहिनी के मंगलपुर स्थित कैंप कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित प्रमाण पत्र वितरण समारोह के अवसर पर वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी लाला राम महला ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि हमारे पास अवसर की कमी नहीं है। तकनीक के समुचित ज्ञान व कौशल के अभाव में हम सहज उपलब्ध अवसरों का लाभ नहीं उठा पाते हैं। हमारी युवा पीढ़ी अधिक से अधिक कौशल अर्जित कर, इसके लिए एसएसबी ने लगातार प्रयास जारी रखा है।

इलाके के विकास के बनें वाहक


शिलान्यास करते अधिकारी।

एसएसबी अधिकारियों ने इस अवसर पर कहा कि ग्रामीण अंचलों के जिन युवकों ने यह प्रशिक्षण प्राप्त किया है, वस्तुतः वे इस इलाके की उन्नति व विकास के वाहक बनेंगे। इनकी गतिविधियों से दूसरे युवक भी प्रेरित होंगे। लिहाजा, एक सकारात्मक माहौल बनेगा जिसका लाभ पूरे समाज को मिलेगा।

ये रहे उपस्थित | प्रमाण पत्र वितरण के अवसर पर उप कमांडेंट शेखर प्रताप सिंह, सहायक कमांडेंट चरण सिंह फगेडिया, निरीक्षक प्रशासन दीपांशु पांडे , मुख्य आरक्षी अनंद सिंह, सुनील पांडेय, जवान जयप्रकाश, ओम शंकर झा, अभय कुमार, असगर अली, रामा फाउंडेशन कार्यवाहक निदेशक रवि प्रकाश पांडेय समेत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवक मौजूद रहे।

प्रमाण पत्र के साथ प्रशिक्षित युवक।

कार्यक्रम } एसएसबी के माध्यम से मशरूम फार्मिंग प्रशिक्षित 25 युवकों को दिया गया प्रमाणपत्र

कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी ने नव प्रशिक्षितों को सफलता के लिए जरूरी टिप्स भी दिए

बैरक व कार्यालय का किया गया शिलान्यास

बगहा | महिला स्वाभिमान बटालियन के बैरक व कार्यालय बनाने का काम वाल्मीकिनगर में शुरु हो गया। निर्माण कार्य का शिलान्यास बीएमपी कमांडेंट राजेंद्र कुमार भील ने शुक्रवार को किया। कमांडेंट ने भूमि पूजन किया। इसी के साथ भवन निर्माण का कार्य शुरू हो गया। महिला स्वाभिमान बटालियन के लिए तैयार कराए जा रहे इस भवन में 24 बेड का बैरक सहित एक कार्यालय होगा। इस कार्य को पूरा कराने की जिम्मेवारी अभियंता विजय कुमार को सौंपी गई है। हालाकि इस कार्य को लोगो ने पहले रोका था। संवेदक विद्याकांत पांडेय ने बताया कि निर्माण कार्य निर्धारित समय के अंदर पूरा कर लिया जाऐगा। मौके पर बीएमपी डीएसपी राज सीधेश्वर आजाद व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

शुक्रवार को ही हुआ प्रशिक्षण का समापन


समारोह के दौरान एसएसबी के माध्यम से संचालित मशरूम फार्मिंग प्रशिक्षण के प्रतिभागी 25 स्थानीय युवकों के बीच प्रशिक्षण पूरा करने का प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस प्रशिक्षण का समापन भी शुक्रवार को ही हुआ। द्वितीय कमान अधिकारी ने नव प्रशिक्षितों को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए उन्हें सफलता के लिए जरूरी कई टिप्स भी दिए।

एक माह का मिला प्रशिक्षण | बताते चलें कि नागरिक कल्याण कार्यक्रम 2019-20 के तहत एसएसबी 21वीं वाहिनी ने इस प्रशिक्षण की व्यवस्था की। बीते 11 फरवरी को एक माह तक चलने वाले इस बैच के प्रशिक्षण की शरुआत हुई थी।
खबरें और भी हैं...