पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सियरहीं में दो पक्षों के विवाद में किशोर काे पीटा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नरकटियागंज|शिकारपुर थाना के सियरहीं गांव में दो पक्षों के विवाद में एक किशोर की पिटाई का मामला सामने आया है। हालांकि दोनों पक्षों ने शिकारपुर थाना में आवेदन दिया है। इसमें एक पक्ष के सियरहीं गांव निवासी चंदेश पटेल ने गांव के सुभाष प्रसाद, शिवशंकर प्रसाद, सेठ प्रसाद, ब्यास प्रसाद समेत अन्य लोगों को आरोपित किया है। थाना में दिए आवेदन में उसने बताया है कि होली के दिन उक्त लोग डीजे बजाकर गांव में हंगामा कर रहे थे। जिसको ग्रामीणों की मदद से उन्हें भगा दिया गया। बुधवार की संध्या उसका दामाद एवं 13 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार जब घर आ रहा था तो सभी लोग घेर लिए।
खबरें और भी हैं...