श्यामपुर में सर्प दंश से किशोरी की मौत
नौतन थाना क्षेत्र के श्यामपुर कोतराहा गांव मे सांप के काटने से एक किशोरी की मौत हो जाने की सूचना है। किशोरी मकुन पासवान की बारह वर्षीय पुत्री किरन कुमारी बताई गई है।घटना की जानकारी पूर्व सरपंच अनिल यादव ने देते हुए बताया कि किशोरी बकरी चराने गई थी। जहां विषैले सर्प ने काट लिया। किशोरी को इलाज के लिए गहिरी मिशन लाया गया। जहां शुक्रवार की शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। घटना से किशोरी के परिवार मे मातमी सन्नाटा छा गया है।