पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

13 को पटना में सामूहिक मुंडन कराएंगे टीईटी शिक्षक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टेट शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति की ओर से 13 मार्च को गर्दनीबाग पटना में होने वाले सामूहिक मुंडन कार्यक्रम में जिले से भी शिक्षक शामिल होंगे। टीईटी शिक्षक नेता राहुल राज ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मुंडन कार्यक्रम में भाग लेने 12 मार्च गुरुवार को बस रवाना होगी। जो रात्रि 8 बजे स्टेशन चौक बेतिया से पटना के लिए खुलेगी। इसके पूर्व संगठन सदस्यों की बैठक बुधवार को सागर पोखरा शिव मंदिर परिसर में हुई। जिसकी अध्यक्षता राहुल राज तथा संचालन उपेन्द्र कुमार ने की। शिक्षक नेताओं ने कहा कि आरटीई व एनसीटीई के मानक को पूर्ण करने के बाद भी टीईटी शिक्षकों का नियोजन किया गया है। जबकि देश के अन्य राज्यो में मानकों को पूर्ण करने वाले शिक्षकों की नियुक्ति सहायक शिक्षक के रूप में होती है। रविन्द्र कुमार सिंह व रामप्रवेश गुप्ता ने इसे काफी दुर्भाग्यपूर्ण बताया। बैठक में मुंडन कार्यक्रम में जिले से अधिक से अधिक शिक्षकों की सहभागिता का आह्वान किया गया। मौके पर अविनाश कुमार, दीपक कुमार बरनवाल, रविरंजन कुमार, राजन कुमार, जफर इमरान, राजेश पांडेय, प्रशांत शर्मा,अवनीश कुमार सोनी, इमरोज अंसारी आदि मौजूद थे।

बेतिया में आयोजित बैठक में शामिल होने जाते टीईटी शिक्षक।
खबरें और भी हैं...