पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Narkatiaganj News The Absconding Accused Arrested In The Scam Case Of Scribe

मुंशी से लूट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुरुषोत्तमपुर पुलिस ने कांड संख्या 56/19 के फरार आरोपी को बेतिया हरिवाटिका चौक से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि साठी थाना के साठी कटहरी निवासी मुन्ना आलम को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त आरोपी के विरुद्ध कोर्ट द्वारा वारंट निर्गत किया गया था। जो कि आरोपी कांड के बाद से फरार था। 29 जून 2019 को पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के पारसा गांव के समीप हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड कंपनी के मुंशी से हथियार के बल पर नगद ढाई लाख लूट लिया गया था। जिसमें मुंशी ने छह लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं।

खबरें और भी हैं...